scriptजहीर से शादी के बाद दबाव को लेकर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ऐसा प्रेशर… | Sonakshi Sinha talks about pressure of cooking after marriage with zaheer iqbal | Patrika News
बॉलीवुड

जहीर से शादी के बाद दबाव को लेकर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ऐसा प्रेशर…

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी को 82 दिन हो गए हैं। इस बीच सोनाक्षी ने मैरिड लाइफ के बाद दबाव और प्रेशर को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

मुंबईSep 14, 2024 / 01:47 pm

Kirti Soni

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले साल 2024 के कपल हैं। कपल ने 23 जून को परिवार की मौजूदगी में इंटरफेथ मैरिज की। सोनाक्षी और जहीर ने एक दूसरे को 7 साल डेट किया उसके बाद कपल ने शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद तीन हनीमून मनाकर आए हैं। हाल ही में कपल युरोप की छुट्टियों ने वापिस लौटे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी को लगभग तीन महीने पूरे होने वाले हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद के दबाव के बारे में बात की है। सोनाक्षी ने बताया है कि शादी के बाद किस तरह का प्रेशर महिलाओं को झेलना पड़ता है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बाद के प्रेशर के बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद के प्रेशर पर की बात

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आज की महिलाओं को शादी के बाद खाना पकाने का प्रेशर नहीं होता है। आज कल लोग जानते हैं कि वे पर्सनल कमिटमेंट्स के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी निभाती हैं। सोनाक्षी ने कहा, “आज के समय में, महिलाओं पर खाना पकाने का ऐसा कोई दबाव नहीं है। हर कोई जानता है कि महिलाओं की अपनी वर्किंग लाइफ और होम लाइफ होती है। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुझ पर खाना पकाने का ऐसा प्रेशर नहीं है। यहां तक कि अगर मैं आगे बढ़ना चाहती हूं और खाना बनाना चाहती हूं, तो ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मैं यह करना चाहती हूं।”
.
यह भी पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा जल्द बनेंगे नाना, बेबी प्लान कर रही हैं सोनाक्षी? जहीर इकबाल ने तोड़ी चुप्पी बताया सच

Sonakshi Sinha

.
यह भी पढ़ें

82 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम का टूटा ‘सब्र का बांध’, जहीर संग शादी पर आया शॉकिंग रिएक्शन

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी और जहीर 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने 23 जून को मुंबई में अपने घर पर एक रजिस्टर्ड शादी की थी। इसके बाद रिसेप्शन हुआ था जिसमें सलमान खान, हुमा कुरेशी, रेखा और काजोल जैसे स्टार्ट शामिल हुए थे।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / जहीर से शादी के बाद दबाव को लेकर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ऐसा प्रेशर…

ट्रेंडिंग वीडियो