scriptशादी के 2.5 महीने बाद Sonakshi Sinha ने खोला राज, बताया क्यों की जहीर इकबाल से शादी | Sonakshi Sinha Reveals Why she Married Zaheer Iqbal In latest post | Patrika News
बॉलीवुड

शादी के 2.5 महीने बाद Sonakshi Sinha ने खोला राज, बताया क्यों की जहीर इकबाल से शादी

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के 2.5 महीने बाद खुलासा कर ही दिया कि आखिर क्यों उन्होंने जहीर इकबाल से शादी की।

मुंबईSep 04, 2024 / 11:45 am

Jaiprakash Gupta

Sonakshi Sinha Reveals Why she Married Zaheer Iqbal In latest post
Sonakshi Sinha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 2.5 महीने हो गए हैं। दोनों इस बीच दो बार हनीमून पर भी हो आए हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से मिलती रहती है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने क्यों जहीर इकबाल से शादी की। इस राज का पता हमें उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर आए कमेंट से चला है।

यह भी पढ़ें

मुंबई पहुंचते ही नताशा को मिला उनका प्यार! लेटेस्ट पोस्ट में सबसे करवाया इंट्रोड्यूस

Sonakshi Sinha Marriage

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कुछ समय पहले अपने दूसरे हनीमून पर यूएस गए थे। यहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो वो अब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने पति का एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वह उन्हें ‘225 फीट हवा में’ ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें

हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary के जीवन पर बनेगी बायोपिक, डायरेक्टर ने की प्लानिंग, ये होगा नाम

क्यों की सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी?

Sonakshi Sinha
ये एक स्लिंगशॉट की सवारी वाला वीडियो है। इस वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा- यही कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास) देख के शादी की थी तुमसे। उनका ये कमेंट और वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें

Pushpa 2 ने इस OTT प्लेटफॉर्म से कर ली करोड़ों की डील, रिलीज के इतने दिन बाद होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

रिसेप्शन में नहीं शामिल हुआ भाई

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक साथ रहने के बाद शादी की। रिसेप्शन में उनके भाई कुश तो शामिल हुए लेकिन उनके भाई लव इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी शादी उनके अपार्टमेंट में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने हुई थी। 

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली के वेब शो ‘हीरामंडी’ में देखा गया था, उसके बाद इस साल ‘काकुड़ा’ में। वो बहुत जल्द ‘निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / शादी के 2.5 महीने बाद Sonakshi Sinha ने खोला राज, बताया क्यों की जहीर इकबाल से शादी

ट्रेंडिंग वीडियो