सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी पर क्या सोचते हैं पिता शत्रुघ्न सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी को लगभग 82 दिन हो गए हैं। इस तीन महीनों में कपल दो से तीन बार हनीमून पर जाकर वापिस लौट चुके हैं। हाल ही में कपल यूरोप से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में जहीर से शादी करने के बारे में खुलकर बात की है। सोनाक्षी ने अपने पेरेंट्स के पहले रिएक्शन के बारे में बताया है। सोनाक्षी ने बताया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरी तरह से शादी में साथ दिया था। सोनाक्षी ने बताया कि जहीर और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी से पहले कई बार मिले हैं और दोनों के बीच प्यारा सा रिश्ता है। सोनाक्षी ने कहा, “सभी दोस्त और परिवार हमारे रिश्ते के बारे में सालों से जानते थे। इस रिश्ते से मेरे पापा बहुत खुश थे। वो बोलते थे जब मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी?” यह भी पढ़ें