bell-icon-header
बॉलीवुड

Sonakshi Sinha Marriage: वेडिंग डेट आई सामने! दुल्हन बन सोनाक्षी सिन्हा इस एक्टर संग लेंगी सात फेरे

Sonakshi Sinha Marriage: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। वह जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। शादी की डेट भी आ गई है।

मुंबईJun 10, 2024 / 09:43 am

Priyanka Dagar

Sonakshi Sinha Marriage fix with boyfriend

Sonakshi Sinha Marriage: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के घर शहनाई बजने वाली है। बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पक्की हो गई है। वेडिंग डेट तक सामने आ चुकी है। साथ ही वेन्यू की डिटेल्स भी आ गई है। वह अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल संग शादी करने वाली है। सोनाक्षी हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म में शादी करेंगी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में है और अक्सर पार्टी में कपल को साथ देखा जाता रहा है। कपल को लेकर अब जो बड़ी खबर आई है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की डेट आई सामने (Sonakshi Sinha Marriage)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तारीख जो सामने आई है वह 23 जून है। कहा जा रहा है कि इस शादी में पूरी ‘हीरामंडी’ की कास्ट को न्योता दिया गया है। शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। पहले खबर थी कि इस शादी पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी के खिलाफ थे लेकिन अब लगता है कि वह बेटी की पसंद के आगे झुक गए हैं और जहीर इकबाल को अपना दामाद बनाने के लिए राजी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें

नताशा ने हार्दिक पांड्या के बर्ताव को लेकर कही बड़ी बात! लेटेस्ट पोस्ट से मची खलबली

सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई के बास्टियन में होने वाला है और मेहमानों को फॉर्मल ड्रेस में आने को कहा गया है। बता दें, 2 जून को सोनाक्षी का 37वां बर्थडे था। इस मौके पर जहीर ने सोनाक्षी संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे Sonzzz”। इस पोस्ट के बाद कपल के फैंस काफी खुश हो गए थे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sonakshi Sinha Marriage: वेडिंग डेट आई सामने! दुल्हन बन सोनाक्षी सिन्हा इस एक्टर संग लेंगी सात फेरे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.