बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी या नहीं?

Sonakshi Sinha First Karwachauth: सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद उनका यह पहला करवाचौथ व्रत पड़ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस यह व्रत रखेंगी या नहीं, यह सवाल सबके मन में है।

मुंबईOct 20, 2024 / 12:59 pm

Gausiya Bano

सोनाक्षी सिन्हा का शादी के बाद पहला करवाचौथ

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal First Karwachauth: करवाचौथ कल यानी 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बॉलीवुड की नई-नवेली शादीशुदा जोड़ियां भी अपना पहला करवाचौथ रखने के लिए तैयार हैं। इनमें अदिति राव हैदरी, रकुल प्रीत सिंह और कृति खरबंदा जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। हालांकि, इनमें से सोनाक्षी सिन्हा के नाम की चर्चा सुर्खियों में हैं। शादी के बाद उनका यह पहला करवाचौथ होगा। ऐसे में सब यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस जहीर इकबाल से शादी के बाद करवाचौथ मनाएंगी या नहीं।

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का है पहला करवाचौथ

सोनाक्षी सिन्हा का शादी के बाद यह पहला करवाचौथ व्रत है। उन्होंने 23 जून, 2024 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। अलग-अलग धर्म होने की वजह से दोनों की शादी काफी विवादों में भी रही थी। ऐसा भी कहा जाता है कि सिन्हा परिवार में सोनाक्षी की मां और उनके भाई इस शादी के लिए राजी नहीं थे। वहीं शादी के बाद रक्षाबंधन पर भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने भाइयों के लिए कोई पोस्ट या फोटो शेयर नहीं किया था।
यह भी पढ़ें

कैटरीना कैफ का करवाचौथ पर टूट गया था ‘सब्र का बांध’, इस वजह से पारा हो गया था हाई

सोनाक्षी सिन्हा हिंदू हैं और इसके मुताबिक, उन्हें पहला करवाचौथ मनाना चाहिए, लेकिन उन्होंने जहीर इकबाल के साथ शादी की है। मुस्लिम धर्म में करवाचौथ नहीं मनाया जाता है। फिलहाल सोनाक्षी ने करवाचौथ को लेकर अभी तक कोई अपडेट भी नहीं दी है। ऐसे में वह करवाचौथ का व्रत रखेंगी या नहीं, इस बात का पता तो कल यानी करवाचौथ 2024 के मौके पर ही पता चल पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड सेलेब्स करवाचौथ का व्रत तोड़ते हुए और अपने पति के साथ इस त्योहार पर सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करती हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी या नहीं?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.