bell-icon-header
बॉलीवुड

सोनाक्षी की कोई रस्म पापा के घर नहीं होगी पूरी? मायके से बनाई दूरी, बड़ी सच्चाई आई सामने

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को दुल्हन बनने जा रही हैं। उनकी शादी की एक भी रस्म उनके माता-पिता के घर नहीं होगी।

मुंबईJun 20, 2024 / 01:50 pm

Priyanka Dagar

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में नहीं होगी माता-पिता के घर

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। हर दिन नई अपडेट के साथ अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। अब एक और बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी की एक भी रस्म उनके मायके यानी पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर नहीं होगी। इसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को है शादी (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding on 23rd June)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का कार्ड सामने आ गया है। सोनाक्षी ने सबसे पहले कार्ड अपने माता-पिता को नहीं बल्कि सलमान खान को भेजा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि परिवार में कलह की वजह जहीर इकबाल हैं जिनसे एक्ट्रेस शादी करने जा रही है। ऐसा इस वजह से कहा जा रहा है क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते कि उनकी बेटी गैर धर्म में शादी करें। इस वजह से ही सोनाक्षी की एक भी शादी की रस्म मायके में नहीं होगी। शादी की सारी तैयारियां सोनाक्षी के बांद्रा वाले नए घर से की जाएंगी।
यह भी पढ़ें

सोनाक्षी की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा का फूटा गुस्सा, बोले- उसकी शादी है तो…

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर ये भी खबरें है कि उनके भाई और मां दोनों खुश नहीं है और वह दोनों शादी में भी शामिल नहीं होंगे। वहीं, सोनाक्षी का घर इतना बड़ा नहीं है कि ज्यादा लोग आ सकें। इस वजह से करीब 50 लोग ही शादी में शामिल होंगे। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को सुबह कोर्ट मैरिज करेंगे। रात को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। ये पार्टी शिल्पा शेट्टी के होटल बैस्टियन में होगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी की कोई रस्म पापा के घर नहीं होगी पूरी? मायके से बनाई दूरी, बड़ी सच्चाई आई सामने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.