scriptशादी के 2 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने देश का नाम किया रौशन, लोग बोले- जोड़ी हो तो ऐसी | Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal takes Part In India Day Parade in New York | Patrika News
बॉलीवुड

शादी के 2 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने देश का नाम किया रौशन, लोग बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद देश का नाम रौशन कर दिया है। इस प्राउड मोमेंट की तस्वीरें सोनाक्षी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मुंबईSep 06, 2024 / 11:46 am

Jaiprakash Gupta

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal takes Part In India Day Parade in New York
Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को दो महीने से अधिक का समय हो गया है। उनकी शादी और बाद में हनीमून की पिक्स इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और विवाद भी हुआ।
अब एक बार फिर से ये कपल सुर्खियों में है। इस बार इस कपल ने इंडिया का नाम विदेश में रौशन किया है।

यह भी पढ़ें

शादी के 2.5 महीने बाद Sonakshi Sinha ने खोला राज, बताया क्यों की जहीर इकबाल से शादी

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने न्यूयॉर्क में हुई इंडिया डे परेड में भाग लिया। इसमें इस कपल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए दोनों ने खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनी थी। सोनाक्षी सिन्हा ने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें

मुंबई पहुंचते ही नताशा को मिला उनका प्यार! लेटेस्ट पोस्ट में सबसे करवाया इंट्रोड्यूस

इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा “हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना और विविधता में एकता का जश्न मनाना सम्मान की बात थी।” इस कार्यक्रम में सोनाक्षी और जहीर ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न मनाया। 
यह भी पढ़ें

Suhana Khan ने पिता शाहरुख के डुप्लीकेट के साथ खिंचवाई सेल्फी, लोगों ने कमेंट्स में मौज ले ली

लोगों ने की कपल की तारीफ

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal
जोड़े की केमिस्ट्री और फैशनेबल लुक देख लोग खुश हो गए और कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करने लगे। आपको बता दें कि, इंडिया डे परेड न्यूयॉर्क में सालाना आयोजित होने वाले सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक है। ये देश की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए विशाल भारतीय आबादी को एक साथ लाता है। सोनाक्षी और जहीर की भागीदारी ने इस कार्यक्रम में बॉलीवुड का तड़का लगाया। 
यह भी पढ़ें

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में होगा इस साउथ इंडियन स्टार का कैमियो, दे चुका है 1000 करोड़ी मूवी

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली के वेब शो ‘हीरामंडी’ में देखा गया था, उसके बाद इस साल ‘काकुड़ा’ में। वो बहुत जल्द ‘निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / शादी के 2 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने देश का नाम किया रौशन, लोग बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

ट्रेंडिंग वीडियो