बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद रखा मुस्लिम नाम? वीडियो में नया नाम बोलती आईं नजर

Sonakshi Sinha Changer Name: सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है इसमें एक्ट्रेस अपना मुस्लिम नाम बता रही हैं।

मुंबईJul 01, 2024 / 01:38 pm

Priyanka Dagar

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग शादी के बाद बदला अपना नाम?

Sonakshi Sinha Muslim Name: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अब मिसेज जहीर इकबाल बन चुकी हैं। ‘दबंग’ एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की है। सोनाक्षी और जहीर करीब 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2022 में दोनों की सगाई भी हो गई थी। कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिवार के खिलाफ जाकर सोनाक्षी ने जब जहीर इकबाल से शादी का फैसला किया उस समय उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया था। अब खबर है कि एक्ट्रेस ने अपना नाम मुस्लिम रख लिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना मुस्लिम नाम रखा? (Sonakshi Sinha Muslim Name)

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को शादी की है। कपल की ये शादी धूमधाम से नहीं बल्कि सादगी से कोर्ट मैरिज हुई है। ऐसे में सोनाक्षी का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह अपना नाम मुस्लिम बता रही है। जब उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा, “फरीदन को क्या करना है ये कोई नहीं बता सकता।” इसे सुनकर वहां खड़ा हर कोई इंसान हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें

24 घंटे बाद शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा ‘सब्र का बाण’, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मैंने उसका कन्यादान…

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा का नाम फिल्म ‘हीरामंडी’ में फरीदन ही था। उनका ये वीडियो हीरामंडी के प्रमोशन का है जो अब वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने जानबूझ कर हर किसी को अपना नाम फरीद बताया था क्योंकि वह जहीर इकबाल से शादी जो करने जा रही थीं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद रखा मुस्लिम नाम? वीडियो में नया नाम बोलती आईं नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.