bell-icon-header
बॉलीवुड

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म का क्लाइमैक्स होगा धांसू, रोहित शेट्टी ने 500 लोगों के साथ बनाया ये प्लान

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का क्लाइमैक्स शूट हो रहा है। इसके लिए रोहित शेट्टी ने धांसू प्लान बनाया है।

मुंबईSep 12, 2024 / 12:00 pm

Jaiprakash Gupta

Singham Again Update: सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें कई बॉलीवुड स्टार हैं, जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। बस इसका क्लाइमैक्स सीन शूट होना बाकी है। 
क्लाइमैक्स सीन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बहुत बड़ा प्लान बनाया है वो भी 500 लोगों को साथ लेकर।

यह भी पढ़ें

Raid 2: अजय देवगन की ‘रेड-2’ की फाइनल हो गई रिलीज डेट, नए पोस्टर के साथ फैंस को दी खुशखबरी

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी मुंबई के विले पार्ले में गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में मूवी का क्लाइमैक्स शूट कर रहे हैं। इसमें कई किरदारों को राक्षसों की वेशभूषा में दिखाया जा रहा है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पहले से ही चल रहा है और निर्देशक ने बस इसमें कुछ और चीजें जोड़ने का फैसला किया। 
यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट, लिखा- आंखें…

सिंघम अगेन का क्लाइमैक्स

ये भी पता चला है कि फिल्म निर्माता ने लगभग 500 लोगों की भीड़ के साथ शूटिंग की, क्योंकि उन्हें दृश्य में भारी भीड़ की जरूरत थी। दरअसल, रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ के क्लाइमैक्स को और भी ज्यादा भव्य और प्रभावशाली बनाना चाहते थे। 
यह भी पढ़ें

शादी के 2 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने देश का नाम किया रौशन, लोग बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

सिंघम अगेन स्टारकास्ट

Singham Again
इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज से दो महीने पहले शूटिंग करने का फैसला किया। बहुत जल्द ही ये सीन भी शूट हो जाएंगे। सिंघम अगेन में अजय देवगन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स का स्पेशल अपियरेंस है। 
यह भी पढ़ें

नताशा का दर्द आया सामने, हार्दिक से अलग होने के 52 दिन बाद लिखा- त्याग और प्यार…

सिंघम अगेन VS भूल भुलैया 3

ये फिल्म इस साल 1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसका कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। अब देखना ये है कि दर्शक किसे सबसे अधिक पसंद करते हैं। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Singham Again: अजय देवगन की फिल्म का क्लाइमैक्स होगा धांसू, रोहित शेट्टी ने 500 लोगों के साथ बनाया ये प्लान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.