bell-icon-header
बॉलीवुड

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई को देख फैंस की आंखों में आए आंसू, वीडियो वायरल

Sidhu Moose Wala Younger Brother: फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

मुंबईSep 16, 2024 / 01:26 pm

Priyanka Dagar

Sidhu Moose Wala Younger Brother

Sidhu Moose Wala: पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या साल 2022 में हुई थी। उनके जाने के बाद उनके माता-पिता ने VIF के जरिए दोबारा मां बनी थी। सिद्धू मूसे का जब छोटा भाई पैदा हुआ तो उनके फैंस ने कहा कि एक बार फिर छोटा सिद्धू आ गया है। अब 6 महीने बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने उनके छोटे भाई का वीडियो शेयर किया है। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। फैंस की आंखों में इस वीडियो को देखकर पानी आ रहा है। फैंस इस क्यूट वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला के भाई का वीडियो वायरल (Sidhu Moose Wala Younger Brother)

सिद्धू मूसे वाला के छोटे भाई शुभदीप बैठने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वो बिस्तर में गिर जा रहा है फिर उनकी मां शुभदीप का हाथ पकड़कर बैठाने की कोशिश कर रही हैं। वही उनके पिता उनको प्यार करते और किस करते नजर आ रहे हैं। फैंस सिद्धू मूसेवाला को याद करने लगे साथ ही उनके छोटे भाई पर उनकी परछाई देखने लगे हैं। नन्हा से शुभदीप को एक तरफ से पिता बलकौल सिंह पकड़े हुए हैं वहीं दूसरी तरफ से मां चरणकौर अपने नन्हे लाडले को प्यार करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में दोनों अपने बेटे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

तलाक के बाद ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के लिए क्या कहा फैन्स को आया गुस्सा, बोले- बेटी हो उनकी…

सिद्धू मूसेवाला की मां ने VIF से दिया था बच्चे को जन्म

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता मार्च 2024 में माता-पिता बने थे। बता दें लॉरेंस के 6 शूटरों ने 29 मई 2022 की शाम को मानसा जिले के जवाहरके गांव फायरिंग कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला अपने पेरेंट के एक ही बेटे थे, लेकिन उसके बाद माता-पिता ने एक और बेबी का प्लान किया और 2024 में शुभदीप का जन्म हुआ। इसके बाद नन्हें बच्चे की वीडियो को देखकर हर कोई हैरान और प्यार दिखा रहा है। फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। कई लोगों की आंखों में वीडियो देखकर आंसू आ गए।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sidhu Moose Wala के छोटे भाई को देख फैंस की आंखों में आए आंसू, वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.