bell-icon-header
बॉलीवुड

सारा तेंदुलकर को नहीं इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर शुभमन गिल? जानें सच्चाई

क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम अब बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ रहा है। इस पर एक एक्ट्रेस ने खुद रिएक्ट करते हुए सच्चाई बताई है।

मुंबईSep 30, 2024 / 04:08 pm

Gausiya Bano

शुभमन गिल

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस की शादी क्रिकेटर से हुई है, जैसे अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी। अब एक और एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर से जुड़ रहा है। हम बात कर रहे हैं अनन्या पांडे की, जिनकी CTRL फिल्म आने वाली है। अनन्या पांडे पहले आदित्य राय कपूर को डेट कर रही थी, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। अब एक्ट्रेस का नाम एक क्रिकेटर शुभमन गिल संग जुड़ा है, जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है।

अनन्या पांडे और शुभमन गिल कर रहें डेट?

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म CTRL के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नजर आईं, जहां अनन्या ने डेटिंग लाइफ के बारे में बात की। अनन्या से एक फैन का कमेंट पूछा गया, जिसमें लिखा था कि विराट और अनुष्का शर्मा एक ऐड से ही मिले थे, फिर दोनों की शादी हो गई थी। अब अनन्या और क्रिकेटर शुभमन गिल ने एक साथ में ऐड किया है, तो क्या वह दोनों को भी आगे साथ में देखा जा सकता है। इस पर अनन्या ने रिएक्ट करते हुए जवाब दिया, “विराट और अनुष्का अलग थे। मेरे और शुभमन के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। हमने सिर्फ ऐड शूट किया था। उसके अलावा कोई बात नहीं होई।”

सारा तेंदुलकर के साथ शुभमन गिल का जुड़ता है नाम

शुभमन गिल का नाम अक्सर सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता है। हालांकि, शुभमन और सारा एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर फैंस इनका नाम जोड़ देते हैं। अब अनन्या और शुभमन के रिलेशनशिप को लेकर भी एक फैन ने सवाल किया था, जिसे एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया है कि वह दोनों डेट नहीं कर रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सारा तेंदुलकर को नहीं इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर शुभमन गिल? जानें सच्चाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.