बॉलीवुड

77 साल की उम्र में इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा, खुद बताई असल वजह

Shatrughan Sinha Hospitalized Reason: बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसकी वजह अब खुद एक्टर ने बताई है। आइए जानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बीमारी के बारे में क्या कहा।

मुंबईJul 03, 2024 / 08:51 am

Riya Chaube

Shatrughan Sinha Hospitalized Reason: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी सुर्खियों में बनी ही हुई थी। इसी बीच खबर आई शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती हो जाने की। सोशल मीडिया पर एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की कई वजह सामने आईं। मगर अब इन सभी अटकलों को दूर करते हुए शत्रुघ्न ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर हुआ क्या था। इसके अलावा उन्होंने बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी पर भी अपनी बात रखी है।

इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में हुए भर्ती

एक इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा से जब उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह पूछी गई उन्होंने कहा, “सिर्फ जो साल में चेकअप होते हैं उनके लिए ही हुआ था भर्ती। जो भी 60 साल के हैं मैं उन सभी को कहना चाहूंगा कि उन्हें अपना चेकअप करवाना चाहिए। मैं इलेक्शन कैंपेन के लिए काफी ट्रैवल कर रहा था। उसके बाद मेरी बेटी का शादी हो गई। अब मैं यंग तो हूं नहीं कि मैं एक दिन में 3 शिफ्ट करूं और उसके बाद भी रात पर पार्टी करूं।”

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल, क्या आपने देखी?

सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न ने कहा, “मैं बहुत खुश हैं कि मेरी बेटी की शादी हो गई है और सब अच्छे से हुआ। भगवान की कृपा से मेरी बेटी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही है। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। जो लोग खुश नहीं हैं उनको कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है।”

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 77 साल की उम्र में इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा, खुद बताई असल वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.