बॉलीवुड

जब Sonakshi Sinha ने पिता से मिलवाया था जहीर को, लड़के का नाम सुनकर ऐसा था शत्रुघन सिन्हा का रिएक्शन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने जब डैड से पहली बार मिलवाया था जहीर इकबाल को जानिए कैसा था शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन।

मुंबईJul 19, 2024 / 01:26 pm

Jaiprakash Gupta

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में अपने घर पर शादी की। उनकी शादी को एक महीना होने को आया है। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि जब पहली बार उनके पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को पता चला था कि उनका नाम क्या है तो कैसा था उनका रिएक्शन।

नवर्स थे जहीर इकबाल

सोनाक्षी ने बताया कि शादी के लिए उनके पिता से एक्ट्रेस का हाथ मांगने से पहले जहीर काफी नर्वस थे। जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा- “मैं उनके घर गया था और मैं घबराया हुआ था क्योंकि उस पल तक मैंने उनसे (शत्रुघ्न सिन्हा) कभी आमने-सामने बात नहीं की थी। जिस पल हमने बातचीत शुरू की हमने लाखों चीज़ों पर चर्चा करना शुरू कर दिया और हम दोस्त की तरह बन गए।’
उन्होंने आगे कहा- बेशक, मैंने उनसे ये भी कहा कि मैं उनसे (सोनाक्षी सिन्हा) शादी के लिए पूछना चाहता हूं। मुझे पता है कि उनकी छवि डराने वाले व्यक्ति की है, लेकिन वो बहुत सच्चे, शांत स्वभाव के हैं और वो सबसे प्यारे व्यक्ति हैं जिनसे मैं अब तक मिला हूं।”
यह भी पढ़ें

शादी के बाद पहली बार डेट नाइट पर गए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Video हो रहा वायरल

शत्रुघ्न सिन्हा का ऐसा था रिएक्शन

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहली बार जब एक्ट्रेस ने अपने पिता को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। 
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने कहा-  मैंने उन्हें बताया कि मेरी ज़िंदगी में ज़हीर नाम का एक लड़का है और उन्होंने कहा, ‘हां मैंने भी पढ़ा था’। उन्होंने कहा, ‘तुम लोग बड़े हो गए हो, मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’। मैंने सोचा, ‘ओह, ये तो आसान था!’ मुझे एहसास हुआ कि मेरे पिता कितने कूल और शांत हैं। वो हमारे रिश्ते को लेकर वाकई बहुत सपोर्टिव थे।”  
यह भी पढ़ें

सोनाक्षी सिंहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की बातों पर तोड़ी चुप्पी, बोली- अब अस्पताल नहीं जा सकती… 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को हुआ था विवाद

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर विवाद भी हुआ। मगर उन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और वक्त आने पर करारा जवाब भी दिया। साथ ही जब उनके दोनों बेटे लव और कुश इसमें शामिल नहीं हुए तब भी सोनाक्षी के भाइयों ने कहा कि वो हमेशा अपने परिवार के साथ हैं। शादी में न दिखाई देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब Sonakshi Sinha ने पिता से मिलवाया था जहीर को, लड़के का नाम सुनकर ऐसा था शत्रुघन सिन्हा का रिएक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.