बॉलीवुड

Sarfira Box Office Collection Day 8: ‘सरफिरा’ का 8वें दिन भी नहीं चला जादू, कलेक्शन की निकली हवा

Sarfira Box Office Collection Day 8: फिल्म ‘सरफिरा’ का शुक्रवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म का ग्राफ हर दिन लुढ़कता जा रहा है।

मुंबईJul 20, 2024 / 12:29 pm

Priyanka Dagar

फिल्म ‘सरफिरा’ का 8वें दिन कलेक्शन गिरा

Sarfira Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म का कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है। जिस फिल्म से अक्षय कुमार के साथ ही मेकर्स को भी उम्मीद थी वह टूटती नजर आ रही है। वहीं, सरफिरा की परेशानियां एक बार फिर बढ़ने वाली है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म ‘सरफिरा’ को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। Sacnilk ने अनुसार, सरफिरा का शुक्रवार का कलेक्शन काफी खराब रहा है। 

फिल्म ‘सरफिरा’ का कलेक्शन हुआ धड़ाम (Sarfira Box Office Collection Day 8)

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘सरफिरा’ अपना बजट भी पूरा नहीं कर पाई है। कलेक्शन को शानदार करने के लिए एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर भी निकाला था, पर इसका कोई असर नहीं हुआ। फिल्म ने शुक्रवार यानी 19 जुलाई को 40 लाख का ही कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 19.15 करोड़ रुपए हो गई है। 
यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, एक हफ्ते में डूबी कलेक्शन की नैया

फिल्म ‘सरफिरा’ में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी हैं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है। खुद अक्षय को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई और उन्होंने तारीफ भी की। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है और 8 दिन में फिल्म 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sarfira Box Office Collection Day 8: ‘सरफिरा’ का 8वें दिन भी नहीं चला जादू, कलेक्शन की निकली हवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.