बताया जाता है कि जब सुनिता शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत कर रही थीं तभी मजाक के मूड में दोनों सितारे सुनीता कपूर के पास पहुंचकर उन्हें साथ लेकर डांस करने लगे। इसके बाद करण अर्जुन फिल्म के डायलॉग से सुनीता कपूर को घेरने लगे।
आपको बता दें सलमान और शाहरुख सुनीता कपूर का दामन पकड़ कर “करण अर्जुन” फ़िल्म का गाना ‘ममता के मंदिर की है तू सबसे प्यारी मूरत’ यह गाना गाने लगे, सुनीता कपूर का दामन पकड़ कर गाते हुए देख कर रणवीर सिंह और अनिल कपूर हंस हंस कर लोटपोट हो गए।
सुनीता कपूर के लाख चाहने के बाद भी सलमान और शाहरुख उनका दामन नहीं छोड़ रहे थे, अंतिम में सुनीता कपूर ने दोनों से अपना पीछा छुड़ाने के लिए हाथ जोड़कर पीछा छोड़ने की अपील की, तब जाकर दोनों शांत हुए। इस नजारे को जिसने भी देखा उसका हंसकर बुरा हाल था।