scriptRARKPK BO Collection Day 9: वीकेंड पर लागत भी नहीं निकाल पाई, क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी आलिया-रणवीर की फिल्‍म? | Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 9 | Patrika News
बॉलीवुड

RARKPK BO Collection Day 9: वीकेंड पर लागत भी नहीं निकाल पाई, क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी आलिया-रणवीर की फिल्‍म?

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 9: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ आठ द‍िनों में भी 100 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा नहीं बन पाई है। अब ऐसे में देखना यह है कि रणवीर-आलिया की फिल्म कब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।

Aug 06, 2023 / 07:47 am

Adarsh Shivam

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 9

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का 9वें दिन का कलेक्शन आया सामने

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 9: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने शनिवार यानी रिलीज के 9वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने नौंवे दिन 11.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 90.58 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 146.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
फिल्म अभी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि इस रविवार को फिल्म की कमी में फिर उछाल आएगा और ये 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। फिलहाल रणवीर-आलिया के फैंस की निगाहें अभी 100 करोड़ के बॉक्स कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।
160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर के निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है। इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / RARKPK BO Collection Day 9: वीकेंड पर लागत भी नहीं निकाल पाई, क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी आलिया-रणवीर की फिल्‍म?

ट्रेंडिंग वीडियो