दरअसल, कुछ समय पहले ही आर जे प्रीतम सिंह ( RJ Pritam Singh Twitter ) ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘सोशल मीडिया के माध्यम से करण सिंह तुली ( Karan Singh Tuli ) नाम के एक शख्स संग उनकी कुछ बहस हो गई थी। जिसके बाद उनके साथ मारपीट तक की गई। यही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि मारपीट के साथ-साथ लोगों ने उनकी शॉप पर आकर उनके साथ बदतमीजी भी की है। उन्हें खूब गलियां दी हैं।’
जब Neena Gupta को लगा बेटी मर तो नहीं गई है’, सोशल मीडिया पर Masaba का पोस्ट यह हुआ वायरल
सरकार पर सुरक्षा ना देने का लगाया आरोप
प्रीतम सिंह खुद के साथ हुई मारपीट के बाद से काफी घबराए हुई हैं। यही वजह है कि अब उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। इस ट्वीट में उन्होंने घटना का विवरण करते हुए यह भी बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ( Devendra Fadnavis ) की तरफ से उनकी सुरक्षा की बात कही गई लेकिन सरकार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। वैसे आपको यह भी बता दें कि काफी लंबे से मुंबई सरकार और कंगना रनौत के बीच कोल्ड वॉर चल रही है। पिछली बार मुंबई को पीओके बोलने पर कंगना का ऑफिस तक गिरा दिया गया था। जिस पर खूब बवाल मचा था।