बॉलीवुड

राहा कपूर बुआ रिद्धिमा साहनी को क्या कहकर बुलाती है? खुद रणबीर की बहन ने किया खुलासा

Raha Kapoor Riddhima Sahni: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बुआ रिद्धिमा को बेहद क्यूट नाम से बुलाती हैं। इस सुनकर फैंस भी खुश हो जाएंगे।

मुंबईJul 26, 2024 / 01:58 pm

Priyanka Dagar

रिद्धिमा साहनी ने भतीजी राहा कपूर को लेकर की बात

Riddhima Sahni Niece Raha Kapoor: राहा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी स्माइल और स्टाइल से छाई रहती हैं। ऐसे में राहा की बुआ यानी रिद्धिमा साहनी ने राहा को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। इसे सुनकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस भी हैरान हो रहे है कि इतनी छोटी राहा ऐसी हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी ने बताया कि उनके भाई की बेटी राहा उन्हें बुआ नहीं कहती, वह उन्हें कुछ और कहकर बुलाती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राहा में किन-किन लोगों की झलक दिखती है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने राहा को लेकर की बात (Riddhima Sahni Niece Raha Kapoor)

रिद्धिमा को अपनी भतीजी राहा एक स्ट्रॉबेरी जैसी दिखती है। कई लोगों को राहा दादा ऋषि कपूर की तरह नजर आती हैं, पर अब रिद्धिमा ने बताया कि उन्हें सारा कैसी लगती हैं। रिद्धिमा ने अनुष्का अरोड़ा से बातचीत में राहा को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि राहा उन्हें बुआ नहीं ‘बू’ कहकर बुलाती हैं। वहीं, रिद्धिमा की बेटी समारा अपने मामा यानी रणबीर कपूर को ‘आरके’ कहती हैं। जबकि रिद्धिमा हमेशा से चाहती थीं कि उनके भाई को ‘मामू’ या ‘अंकल’ बुलाए।

रिद्धिमा कपूर ने राहा को कहा- स्ट्रॉबेरी (Riddhima Sahni On Raha Kapoor)

रिद्धिमा ने बताया, मुझे तो राहा को खाने के मन करता है वह इतनी क्यूट है। मैं दिल्ली में रहती हूं और अक्सर हम वीडियो कॉल पर बात करते हैं। उसे मेरा डॉग काफी पसंद है। डॉग का नाम किलिअन है और राहा उसका नाम नहीं ले पाती। जिस वजह से वह उसे ‘किली बू’, ‘बू किलिअम’ बोलती हैं। राहा को रणबीर और आलिया के फीचर्स मिले हैं। वह हर किसी की तरह दिखती हैं। राहा में परिवार के सभी सदस्यों की झलक नजर आती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / राहा कपूर बुआ रिद्धिमा साहनी को क्या कहकर बुलाती है? खुद रणबीर की बहन ने किया खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.