scriptआखिर अर्जुन क्यों नहीं मानते श्रीदेवी को मां, जानें रिश्ते का असली सच ! | reason why arjun kapoor never except sridevi as her mother learn about the real truth | Patrika News
बॉलीवुड

आखिर अर्जुन क्यों नहीं मानते श्रीदेवी को मां, जानें रिश्ते का असली सच !

‘ये दिन मेरे अलावा अर्जुन और अंशुला के लिए भी काफी परेशानी भरे  थे. बच्चे स्कूल जाते थे तो वहां के बच्चे उन्हें टॅान्ट मारा करते थे।’ कुछ इस तरह बोनी

Aug 13, 2017 / 12:46 pm

dilip chaturvedi

sridevi and arjun kapoor

sridevi and arjun kapoor

फिल्म ‘मॅाम’ में स्टैप मदर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी अपनी असल जिंदगी में भी बोनी कपूर के बेटे, एक्टर अर्जुन कपूर के साथ वही रिश्ता निभा रही हैं। फिल्मी दुनिया के रिश्ते भी कितने अजीब हैं जहां एक ओर सलमान खान अपनी रीयल मॅाम के साथ साथ अपनी स्टैप मॅाम हेलेन से भी पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर कभी श्रीदेवी को बतौर अपनी मां स्वीकार नहीं कर पाए। ऐसा क्या है जिसकी वजह से अर्जुन श्रीदेवी के बारे में बात करने से भी कतराते हैं। आइए जानते हैं…

अर्जुन को टॅान्ट मारते थे स्कूल के बच्चे
1993 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। उन दिनों बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर टूट गई थी। मीडिया से एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि-‘ ये दिन मेरे अलावा अर्जुन और अंशुला के लिए भी काफी परेशानी भरे थे. बच्चे स्कूल जाते थे तो वहां के बच्चे उन्हें टॅान्ट मारा करते थे। लेकिन इसी दर्द ने हमें दुनिया को लड़ना और एक दूसरे के साथ रहना सिखाया।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ये भी कहा कि,’जितना बच्चे मेरे करीब हैं उतना ही वे अपने पिता से भी प्यार करते हैं, इसलिए मैंने कभी भी अर्जुन और अंशुला को बोनी और श्रीदेवी से मिलने से नहीं रोका।’

बता दें 2012 में कैंसर के कारण मोना कपूर की मृत्यु हो गई।

अर्जन कपूर ने किया अपना दुख जाहिर
इतनी छोटी उम्र में माता पिता का इस तरह अलग हो जाना बच्चों पर क्या असर डालता है ये तो सभी जानते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा हो तो बात तो बढ़ा चढ़ा कर ही सामने आती है। ऐसे में अर्जुन कपूर के दर्द को बखूबी समझा जा सकता है। करण जौहर के एक टॅाक शो में अर्जुन ने ये साफ कह दिया कि उनका और श्रीदेवी का रिश्ता कभी सामान्य नहीं हो सकता, वो ,सिर्फ उनके पिता की पत्नी रहेंगी और कुछ नहीं।

उम्मीद है कि आने वाले वक्त में अर्जुन अपने दुख भूलकर श्रीदेवी से एक नया रिश्ता बना पाए।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / आखिर अर्जुन क्यों नहीं मानते श्रीदेवी को मां, जानें रिश्ते का असली सच !

ट्रेंडिंग वीडियो