बॉलीवुड

रश्मिका मंदाना ने की अटल सेतु की तारीफ, PM Modi ने दिया ये रिएक्शन

मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने अटल सेतु पर शूट किया है। रश्मिका मंदाना के इसी वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिएक्शन दिया है।

मुंबईMay 17, 2024 / 12:03 pm

Prateek Pandey

रश्मिका मंदाना ने की अटल सेतु की तारीफ

अटल सेतु की खूबसूरती पर फिदा हुई रश्मिका के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया और खुशी जताई है कि वह लोगों को जोड़ पाए हैं।

अटल सेतु की खूबसूरती पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में बने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर एक वीडियो शूट किया और इसकी जमकर तारीफ की। रश्मिका ने अटल सेतु की तारीफ करते हुए बताया कि जहां एक जगह-दूसरी जगह जाने में 2 घंटे लगते थे, अब 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को डेवलपमेंट के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। कुछ साल पहले तक कोई सोच भी सकता था कि ये होगा। अब कोई ऐसा नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। विकसित भारत के रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने डेवलपमेंट के लिए वोट करने की बात की।
यह भी पढ़ें

सलमान खान की हीरोइन बनेगीं रश्मिका मंदाना, फिल्म ‘सिकंदर’ में करेंगी लीड रोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने रश्मिका मंदाना के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि लोगों को जोड़ने और उनके जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतुष्टि भरा कुछ भी नहीं है।
बता दें कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पाः द रूल’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। मूवी में वह श्रीवल्ली के रोल में नजर आएंगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / रश्मिका मंदाना ने की अटल सेतु की तारीफ, PM Modi ने दिया ये रिएक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.