scriptजब वॉशिंग मशीन से Deepika Padukone के कपड़े धोते नजर आए Ranveer Singh , अर्जुन कपूर ने कही ये बड़ी बात | Ranveer Singh was seen washing Deepika's clothes with a washing machi | Patrika News
बॉलीवुड

जब वॉशिंग मशीन से Deepika Padukone के कपड़े धोते नजर आए Ranveer Singh , अर्जुन कपूर ने कही ये बड़ी बात

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Jun 12, 2020 / 04:19 pm

Pratibha Tripathi

ranveer singh instagram

ranveer singh instagram

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी बॉलीवुड में बिंदास एक्टर्स की जोड़ी मानी जाती है। दोनों आमने-सामने हों या मौका मिलने पर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की खिंचाई करने से नहीं चूकते हैं। एक बार फिर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को रणवीर की खिंचाई करने का मौका मिला है, ये मौका मिला है एक तस्वीर से, दरअसल रणवीर सिंह (ranveer singh instagram)ने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर शेयर की। और इस फोटो को देख अर्जुन कपूर ने बिना समय गंवाए तुरंत कॉमेंट किया।

आपको बतादें रणवीर ने इंस्टाग्राम(ranveer singh instagram share pic) पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें, उनके हाथ में दीपिका की टी-शर्ट है, और वो खुद वॉशिंग मशीन के पास बैठे हैं। हमेशा दाढी में दिखने वाले रणवीर तस्वीर में क्लीन-शेव दिख रहे है, उनके हाथ में जो कपड़े हैं उनमें से वाइट कपड़ा दीपिका की टी-शर्ट लग रही है।

अर्जुन ने की खिंचाई

हालांकि जो तस्वीर पोस्ट की गई है उसे रणवीर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और तस्वीर पर ढेर सारे कॉमेंट्स भी आए हैं। आपको बतादें सभी कमेंट्स के बीच एक कॉमेंट ऐसा था जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

ये कमेंट था ऐक्टर अर्जुन कपूर का, अर्जुन ने लिखा “जलपरी के रंग की पतलून… बढ़िया है।”

दोनों साथ आएंगे फिल्मोंं में नजर

अर्जुन और रणवीर की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री काफी जमती है, 2014 में फिल्म ‘गुंडे’ में दोनों ने साथ काम किया था। और अब रणवीर की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ है, तो अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म में नज़र आएंगे

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब वॉशिंग मशीन से Deepika Padukone के कपड़े धोते नजर आए Ranveer Singh , अर्जुन कपूर ने कही ये बड़ी बात

ट्रेंडिंग वीडियो