
अर्जुन को लेकर रणवीर ने सोशल मीडिया पर कही ये बात:
हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस ने रणवीर से पूछा कि अर्जुन और वो अब एक साथ नजर क्यों नहीं आते। बता दें कि रणवीर ने #AskSimmba के साथ फैंस से बातचीत की, इस सेशन में एक फैन ने एक्टर से पूछा कि अर्जुन और आप की जोड़ी कब वापसी कर रही है। इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह ने कहा, ‘मैं भी उसे बहुत याद करता हूं, बाबा बहुत बिजी है। इनदिनों अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत’ पर फोकस कर रहा है। सिम्बा boiz gonna kill it।’

रणवीर के रिसेप्शन में गर्लफ्रेंड संग नजर आए थे अर्जुन:
अर्जुन पिछली बार रणवीर के रिसेप्शन में अपनी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ आए थे। इससे पहले अर्जुन-रणवीर की जोड़ी फिल्म ‘गुंडे’ में नजर आ चुकी है। जहां रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं अर्जुन ‘पानीपत’ में।