
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक्टिंग के अलावा अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपने अलग अंदाज के चलते वह अक्सर खबरों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उनकी चर्चा हो रही है।रणवीर सिंह ने ट्वीट पर एक फोटो शेयर किया था। रणवीर के इस ट्वीट पर नागपुर पुलिस ने मजेदार ट्वीट किया। दोनों का ये ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने वोग मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया था। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में रणवीर रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं और साथ ही लैंडलाइन फोन अपने हाथ में लिए रिसीवर कान पर लगाए हुए है। इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'व्हाट इज मोबाइल नंबर? व्हाट इज योर स्माइल नंबर? व्हाट इस योर स्टाइल नंबर? करूं क्या डायल नंबर?' जिसके जवाब में नागपुर पुलिस ने चुटकी लेते हुए जवाब में लिखा, '100'।
नागपुर द्वारा पोस्ट किए इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है। नागपुर पुलिस ने इस तरह का मजेदार रिप्लाई पहली बार नहीं किया है। इससे पहले चंद्रयान 2 को लेकर भी मजेदार ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, ''प्रिय विक्रम, कृपया प्रतिक्रिया दें, सिग्नल तोड़ने के लिए हम आपका चालान नहीं करेंगे।''
View this post on InstagramU spin me right round baby Right round Like a record baby Right round round round @vogueindia
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
वहीं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकंमिंग फिल्म 83 में काम कर रहे हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं वहीं इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत की कहानी को दिखाया जाएगा।
Published on:
07 Nov 2019 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
