scriptसनी देओल के बेटे की संगीत में रणवीर सिंह ने बांधा समां, दूल्हे को गोद में उठाकर किया जम कर डांस | Ranveer Singh dances with Karan Deol in his lap | Patrika News
बॉलीवुड

सनी देओल के बेटे की संगीत में रणवीर सिंह ने बांधा समां, दूल्हे को गोद में उठाकर किया जम कर डांस

Sunny Deol Son Karan Deol Marriage: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को तय हो गई है। इससे पहले बेटे करण देओल की संगीत सेरेमनी की फोटो और वीडियो सामने आई है। जहां पर रिश्तेदार समेत तमाम फ़िल्मी सितारे पहुंचे थे। इसी बीच रणवीर सिंह ने दूल्हे करण को अपनी गोद में उठा कर जबरदस्त डांस किया जो काफी सुर्ख़ियों में है।

Jun 17, 2023 / 12:23 pm

Sonali Kesarwani

ranveer_.jpg
Sunny Deol Son Karan Deol Marriage: सनी देओलके बेटे करण देओल के सिर जल्द ही दूल्हे का सहरा सजने वाला है। उनके संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जहां एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सनी देओल और दादा धर्मेंद्र देओल का डांस सब का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके वीडियो छाए हुए हैं। वहीं, अब रणवीर सिंह का वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। दरअसल सनी देओल तारा सिंह वाले लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने ‘मैं निकला ओ गड्डी लेके’ गाने पर जमकर कदम थिरकाए।
रणवीर सिंह ने बांधा समां
सनी देओल के बेटे के संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह ने तो समां ही बांध दिया। जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उन्होंने आते ही अपने मस्तमौला अंदाज में करण को गले लगाया। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणवीर सिंह करण और द्रिशा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि करण देओल को गोद में उठाकर रणवीर डांस कर रहे हैं, जबकि दूल्हे राजा हाथ उठाकर डांस कर रहे हैं। रणवीर सिंह फंक्शन में अपनी बहन रितिका के साथ पहुंचे थे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सनी देओल के बेटे की संगीत में रणवीर सिंह ने बांधा समां, दूल्हे को गोद में उठाकर किया जम कर डांस

ट्रेंडिंग वीडियो