scriptएयरपोर्ट पर रणवीर सिंह ने बिंदास अंदाज में मनाया फोटोग्राफर का बर्थडे, माथे पर किया KISS, वीडियो हुआ वायरल | Ranveer Singh Celebrate Photographer Birthday At Airport Video Viral | Patrika News
बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह ने बिंदास अंदाज में मनाया फोटोग्राफर का बर्थडे, माथे पर किया KISS, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने मनाया फोटोग्राफर का जन्मदिन
Happy Birthday सॉन्ग गाते हुए कैमरों में हुए कैद
एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
वीडियो हो रहा है वायरल

Mar 03, 2020 / 12:57 pm

Shweta Dhobhal

Ranveer singh celebrate photograph birthday

Ranveer singh celebrate photograph birthday

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी सुपर एनर्जी और अतरंगे स्टाइल की वजह से फेमस रणवीर सिंह आजकल काफी सुर्खियों में है। रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की एनर्जी का राज हर कोई जानना चाहता है। स्टेज शो हो, या फिर फिल्में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन खास बात ये है कि वो जब भी वो स्पॉट होते हैं तो वो वीडियोज और फोटोज वायरल होने लगती है। ऐसा ही रणवीर का एक वीडियो सामने आया है। जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर एक फोटोग्राफर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को विराल बियानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह कैसे फोटोग्राफर को पकड़ कर उनके साथ वीडियो बनाते हुए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग को गा रहे हैं। रणवीर उस फोटोग्राफर संग हाथ मिलाते हैं और उसके माथे पर KISS करते हैं। जैसे ही रणवीर सिंह जाने लगते हैं वो वहां मौजूद एक शख्स के पास जाकर उनसे हाथ मिलाते हैं। अक्सर हम बॉलीवुड सितारों को जल्दी में जाते ही देख पाते हैं। लेकिन उनका ये अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है।

बीते दिन रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ( Sooryavanshi ) का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस इंवेट में रणवीर सिंह भी दिखाई दिए थे। वहीं इस इंवेट के दौरान रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन ( Ajay Devgan ) और अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) भी दिखाई दिए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह फिल्म ‘83’ में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) भी दिखाई देंगी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह ने बिंदास अंदाज में मनाया फोटोग्राफर का बर्थडे, माथे पर किया KISS, वीडियो हुआ वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो