नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी मेहनत के दम पर अपना फिल्मी करियर बनाया। अपनी कड़ी मेहनत से प्रियंका आज हॉलीवुड (Hollywood) का भी बड़ा नाम बन गई हैं। अपने इस पूरे ही सफर में उन्होंने अलग-अलग तरह की मुश्किलों का सामना किया है। साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। लेकिन इस इवेंट में भी उनके साथ एक हादसा हो गया था।
40 पार कर चुकीं उर्वशी ढोलकिया ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किए अपने स्ट्रेच मार्क्स, बोलीं- ये नियम किसने बनाएं हैं? प्रियंका ने बताया कि ‘मैंने अपने चेहरे के आगे एक लट को फ्लॉन्ट जानबूझकर किया था। मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी। उस दौरान बैकस्टेज में तकरीबन 90 लड़कियां थीं, हर कोई यहां-वहां घूम रही थी और अपना हेयर और मेकअप करा रही थी। मैं जब अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी तो किसी ने मुझे धक्का मार दिया। मैं जल गई और मेरी स्किन पर निशान पड़ गया। मेरे चेहरे पर निशान पड़ गया था। जिसे छिपाने के लिए मैंने बालों का वो छल्ला बनाया था। लेकिन जब भी मैं इस फोटो को देखती हूं तो ये सोचती हूं कि वो बालों का छल्ला ‘जिसे मैंने जान बूझकर बनाया था। क्या वाकई?’