
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 21 जनवरी की रात घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं, लेकिन बच्ची का जन्म 15 जनवरी को हो गया था। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सरोगेट के जरिए समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गया था। प्रियंका और निक ये उम्मीद कर रहे थे कि उनका बच्चा अप्रैल 2022 में पैदा होगा। उन्होंने उसी हिसाब से पूरी प्लानिंग की थी। कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है।
1 दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।