scriptAnniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल | Priyanka and Nick celebrate first Anniversary see wedding emotionl pic | Patrika News
बॉलीवुड

Anniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल

आज है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की पहली शादी की सालगिराह
शादी के मौके पर प्रियंका को देख रो पड़े थे निक जोनस (Nick Jonas)
प्रियंका निक (Priyanka Nick) की शादी की तस्वीरें आज भी हो रही है वायरल

Dec 01, 2019 / 01:03 pm

Shweta Dhobhal

आज है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली शादी की सालगिराह

आज है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली शादी की सालगिराह

नई दिल्ली। आज यानी की 1 दिसंबर के दिन बॉलीवुड़ की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की पहली सालगिराह है। इसी दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन हिंदू और क्रिश्चियन रीति रीवाज़ से शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरें पूरी दुनिया में छाईं रही। इस शादी में प्रियंका और निक के केवल घरवाले ही शामिल थे। इस शादी सबसे खास बात रही प्रियंका की एंट्री।

ये भी पढ़े: कपिल शर्मा ने इंदौर के लोगों का उड़ाया जमकर मज़ाक, वीडियो हो रही है जमकर वायरल

priyanka chopra with her mom madhu chopra

प्रियंका जब ब्राइडल लुक में अपनी मां के साथ दुल्हन बनकर आती हैं तो निक प्रियंका को देख काफी इमोशनल हो गए थे। प्रियंका की तरफ देख निक रोने लगे थे। तस्वीरों में निक को आंसू पोंछते नज़र आए थे। प्रियंका और निक की जोड़ी को अक्सर पब्लिक प्लेस में भी रोमांटिक अंदाज में देखा गया। इनकी शादी की फोटोज आज भी सुर्खियों में रहती है।

ये भी पढ़े: ‘बिग बॉस 13’ के घर से फिर बाहर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, फैंस हुए काफी निराश

nick jonas emotional after saw in priyanka chopra

वैसे अगर प्रियंका के गाउन के बारें में बात करें तो ये हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई थी। उनका ये गाउन 75 फीट लंबा था। इतनी ही नहीं इस गाउन को लेस, मोती और स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया था। इस गाउन को तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे। वहीं निक के लुक की बात करें तो निक ने शादी में राल्फ लॉरेन के डिजाइन किए डबल ब्रेस्टेड टक्सीडो सूट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Anniversary special: प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन बने देख रो पड़े थे निक जोनस, आंसू पोंछते हुए तस्वीर हुई वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो