बॉलीवुड

OMG: दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो जब पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

Kajol falls at Durga Puja pandal: दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल स्टेज पर थीं और उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी उनके साथ हादसा हो गया। देखें वीडियो…

Oct 21, 2023 / 08:34 pm

Krishna Pandey

Kajol falls at Durga puja pandal: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा में नजर आईं। काजोल हर साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
सोशल मीडिया पर काजोल का ट्रेडिशनल लुक खूब छाया हुआ है, लेकिन दुर्गा पूजा में काजोल के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

काजोल का गिरते हुए देखें वीडियो:
https://twitter.com/itsKajolD?ref_src=twsrc%5Etfw
दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल स्टेज पर थीं और उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी वह स्टेज के किनारे पहुंचते ही वह अचानक से गिर गईं। हालांकि इस दौरान काजोल जैसे ही लड़खड़ाईं तो नीचे खड़े लोगों ने अभिनेत्री को संभाल लिया और उन्हें पूरी तरह गिरने से बचा लिया। काजोल के पैर में इस घटना से चोट लग गई है। साथ ही इस दौरान उनका फोन भी नीचे गिर गया। उनके बेटे युग भी अपनी मम्मी को संभालते नजर आए।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / OMG: दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो जब पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.