scriptनोरा फतेही ने बॉलीवुड के इन 10 गानों में डांस का लगाया तड़का, जिसने भी देखा बिना तारीफ नहीं रुका | Patrika News
बॉलीवुड

नोरा फतेही ने बॉलीवुड के इन 10 गानों में डांस का लगाया तड़का, जिसने भी देखा बिना तारीफ नहीं रुका

नोरा फतेही बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह अपने किलर डांस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं। आज नोरा का बर्थडे है। इस खास मौके पर आइए बॉलीवुड के 10 ऐसे गाने जानते हैं, जिनमें नोरा ने अपने डांस का तड़का लगाया है।

Feb 06, 2024 / 09:16 am

Gausiya Bano

dilbar_dilbar.jpg
1/10

दिलबर-दिलबर
नोरा फतेही का सॉन्ग 'दिलबर-दिलबर' 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है। इसी सॉन्ग के बाद नोरा दुनियाभर में दिलबर गर्ल के नाम से फेमस हो गईं थीं। इसमें उन्होंने जबरदस्त डांस करके लोगों से खूब वाहवाही लूटी थी।

o_saki_saki.jpg
2/10

ओ साकी साकी
'बाटला हाउस' फिल्म में 'ओ साकी साकी' सॉन्ग है। इसमें नोरा ने जबरदस्त डांस किया है। फिल्म में इस सॉन्ग से सीजन का सबसे हॉट डांस एंथम पेश किया गया था।

naach_meri_rani.jpg
3/10

नाच मेरी रानी
'नाच मेरी रानी' सॉन्ग गुरु रंधावा और जहराह एस खान ने गाया है। इसमें गुरु के साथ नोरा फतेही ने ठुमके लगाए हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

ek_to_kam_zindagani.jpg
4/10

एक तो कम जिंदगानी
'एक तो कम जिंदगानी' सॉन्ग फिल्म 'मरजावां' का है। इसे नेहा कक्कड़ और यश नार्वेकर ने गाया है। इसके डांस के लिए नोरा ने बहुत मेहनत की थी। इस सॉन्ग में उन्होंने ऊंची हील पहनकर डांस किया था, जिसकी वजह से उनके पैर तक सूज गए थे।

manike.jpg
5/10

मनिके
'मनिके' सॉन्ग फिल्म 'थैंक गॉड' का है। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह हैं। हालांकि, इस सॉन्ग में सिर्फ नोरा और सिद्धार्थ ही हैं और दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। इसमें नोरा काफी बोल्ड भी लग रही हैं।

haye_garmi.jpg
6/10

हाय गर्मी
'हाय गर्मी' सॉन्ग नोरा फतेही के सबसे पॉपुलर डांस नंबर्स में से एक है। यह सॉन्ग 'स्ट्रीट डांसर 3D' फिल्म का है, जिसमें नोरा और वरुण धवन हैं। फैंस को यह सॉन्ग और नोरा का डांस, दोनों काफी पसंद आया था। सोशल मीडिया पर इसका हुक स्टेप भी काफी वायरल हुआ था।

chor_denge.jpg
7/10

छोड़ देंगे
नोरा फतेही का सॉन्ग 'छोड़ देंगे' एक म्यूजिक वीडियो है, जिसके रिलीज होते ही इसने यूट्यूब पर धूम मचा दी थी। इस सॉन्ग में नोरा का बंजारन लुक था, जो काफी कमाल का था। इस सॉन्ग के भी नोरा के डांस मूव्स को फैंस ने खूब पसंद किया था।

pachtaoge.jpg
8/10

पछताओगे
नोरा का 'पछताओगे' सॉन्ग टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया था। इसमें नोरा के साथ पहली बार विक्की कौशल नजर आए थे। इस सॉन्ग में नोरा और विक्की की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।

kusu_kusu.jpg
9/10

कुसु-कुसु
'कुसु-कुसु' सॉन्ग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का है। इसमें नोरा ने अपने शानदार बेली डांसिंग मूव्य दिखाए हैं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। बेहतरीन सॉन्ग के साथ-साथ नोरा के कातिलाना डांस के कारण यह सॉन्ग काफी हिट हुआ था।

jeda_nasha.jpg
10/10

जेड़ा नशा
'जेड़ा नशा' आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ऐन एक्शन हीरो' का सबसे जोशीला सॉन्ग डांस नंबर है। इसमें आयुष्मान के साथ नोरा फतेही ने डांस किया है। इस सॉन्ग में नोरा के डांस मूव्स इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि रिलीज के तुरंत बाद ही इस सॉन्ग पर ढेरों इंस्टाग्राम रील बन गई थी।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / नोरा फतेही ने बॉलीवुड के इन 10 गानों में डांस का लगाया तड़का, जिसने भी देखा बिना तारीफ नहीं रुका

अगली गैलरी
next
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.