scriptआग से खेलती नजर आईं नोरा फतेही, जबरदस्त वायरल हो रहा वीडियो | nora fatehi dangerous fire dance video viral on social media | Patrika News
बॉलीवुड

आग से खेलती नजर आईं नोरा फतेही, जबरदस्त वायरल हो रहा वीडियो

नोरा इन दिनों जॉन अब्राहम की फिल्म ‘Batla House’ के गाने ‘O Saaki Saaki Re’ को लेकर ….

Aug 01, 2019 / 07:48 pm

Shaitan Prajapat

Nora Fatehi

Nora Fatehi

अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीतने वालीं nora fatehi सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा अपने फैंस के लिए लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फायर डांस करती हुई नजर आ रही है।

 

Nora Fatehi

नोरा इन दिनों जॉन अब्राहम की फिल्म ‘Batla House’ के गाने ‘O Saaki Saaki Re’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ‘O Saaki Saaki Re’ गाने में नोरा फतेही ने फायर डांस भी किया है। फायर डांस स्टेप्स बहुत ही खतरनाक होते हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया। नोरा ने लिखा, ये ओ साकी-साकी गाने के एक दिन पहले का है… मेरे पास फायर डांस सीखने के लिए सिर्फ 2 दिन थे। आप वीडियो में देख सकते हैं कि फायर डांस सीखने से पहले मुझे कितना डर लग रहा था। मेरे चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। लेकिन कम समय में मैंने इस टेक्न‍िक को सीखा।’

View this post on Instagram

This was literally a day before the shoot of #OSakiSaki .. i had only about 2 days to learn how to do Fire dancing.. as u can see from this video i had fear written all over my face as i was doing this for the first time! My heart was racing and i was sweating like a pig! But in very less time i managed to figure out the technique and learnt the choreography only because i kept my determination despite the fear of dancing with fire and that too with such a heavy prop.. i have learnt a new skill now and im really proud of myself! Ive always been fascinated by fire dancing i just never had the courage to do it myself! But as an artist its always important to push yourself and find ways to work under pressure regardless of the circumstances! Never say i CANT always say I Will… thats been my moto since day 1 and the main reason for my evolution as an artist.. Thank you to the team for giving me the chance to learn a new skill! ❤️🙏🏽 @adil_choreographer @alishasingh.official @emmayentertainment @nikkhiladvani @tseries.official

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

बता दें नोरा फतेही ‘बिग बॉस’ के सीजन 9 से काफी फेमस हुई थीं। शो में उनके डांस की खूब तारीफ हुई थी, जिसके बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही ने स्पेशल सॉन्ग किए। नोरा ने ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर’ सॉन्ग पर अपने जबरदस्त डांस से काफी तारीफें बटोरी थीं। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई स्पेशल सॉन्ग किए।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आग से खेलती नजर आईं नोरा फतेही, जबरदस्त वायरल हो रहा वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो