बॉलीवुड

राजघराने से ताल्लुक रखने वाली इस अभिनेत्री का था पाकिस्तानी पीएम के साथ रिलेशन, मां ने कर दिया था नजरबंद

एक्ट्रेस मुनमुन सेन का जन्म 28 मार्च 1948 को कोलकाता में हुआ था
मुनमुन के पूर्वज त्रिपुरा के राजघरानों से थे।

Mar 26, 2020 / 10:46 am

Pratibha Tripathi

,,

नई दिल्ली। 80 से 90 दशक के दौरान बॉलीवुड में बोल्ड अंदाज से दर्शको का दिल लूट लेने वाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन को भला कौन नही जानता। जितनी वो खूबसूरत है उससे कही ज्यादा वो अपने हॉट अंदाज से जानी जाती रही है। 28 मार्च 1948 को कोलकाता में जन्मी मुनमुन को अभिनय की कला विरासत में मिली थी। भले ही उनकी परवरिश शानो-शौकत से हुई हो, लेकिन अभिनय उनके रोम रोम में बसा था। मुनमुन सेन की मां सुचित्रा सेन भी बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा का एक बड़ा नाम थी। उनके पिता रईस बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते थे।

मुनमुन के पूर्वज त्रिपुरा के राजघरानों से थे। मुनमुन ने अपनी पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट शिलॉन्ग और लोरेटो हाउस कलकत्ता में पूरी की। इसके बाद वे इंग्लैंड चली गईं और समरवील कॉलेज ऑक्सफोर्ड से अपना ग्रेजुएशन किया।

munmun22.jpg

मुनमुन के बारे में कहा जाए तो वो उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक रही है जिन्होंने शादी के बाद अपने फिल्म सफर की शुरूआत की। यहां तक वो जब वो एक बच्चे की मां बनी थी तब उनके बोल्ड अंदाज के एक सीन ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था।

इसके अलावा मुनमुन सेन अपने अभिनय से कम रोमांस से ज्यादा सुर्खियों में बनी रही है। शादी करने के बाद दो बच्चो की मां बनी इस एक्ट्रेस के अफेयर्स हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं। सबसे ज्यादा सुर्खियों में तो तब आई, जब उनका नाम पाकिस्तान के मौजूदा पीएम इमरान खान के साथ भी सुनने को मिला था। बताया जाता है कि बैसे भी इमरान खान की सबसे बड़ी कमजोरी भारतीय सुंदरियां ही रहा करती थी।

जानकारी के अनुसार जब एक इंटरव्यू के दौरान मुनमुन से इमरान के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होने भी यही कहा था कि- ‘मुझे इमरान के साथ समय बिताना अच्छा लगता है और जब मेरे पति को इससे कोई परेशानी नही तो दूसरो को इतनी फिक्र क्यों हो रही है।

कहा जाता है कि जब इनके अफेयर्स की खबर उनकी मां सुचित्रा सेन को लगी तो उन्होनें मुनमुन सेन को कोलकता बुलाकर घर में कैद कर दिया। जिससे उनके दिल से इमरान का मोह कम हो जाए। इमरान खान से प्यार का भूत उतरने के बाद उनका नाम सैफ अली खान के साथ भी जुड़ा। लेकिन जल्द ही उन्होनें बॉलीवुड से दूर होकर राजनीति में कदम रखकर अपनी नई पहचान हासिल करने की कोशिश की।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / राजघराने से ताल्लुक रखने वाली इस अभिनेत्री का था पाकिस्तानी पीएम के साथ रिलेशन, मां ने कर दिया था नजरबंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.