bell-icon-header
बॉलीवुड

इस ड्रेस में प्रिंसेस लग रहीं हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

मानुषी छिल्लर शनिवार को मुंबई में हुए GQ अवॉर्ड्स में पहुंचीं थी

Sep 29, 2019 / 07:00 pm

Vivhav Shukla

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैशन सेंस और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शनिवार को मुंबई में हुए GQ अवॉर्ड्स में मानुषी शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान की उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देख हर कोई दीवाना हो गया।
मानुषी इस दौरान रॉ ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं। इस दौरान मानुषी मे मीडिया से बातचीत भी की

gq_awards_manushi_3.jpg
हाल ही में मानुषी का नाम 2018 में दुनिया में सबसे ज्यादा सराहे गए लोगों की लिस्ट में शामिल हुआ था। ‘वर्ल्ड्स मोस्ट एडमायर्ड 2018’ नाम की इस लिस्ट को यूके बेस्ड ऑनलाइन मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘यूगॉव’ ने तैयार किया था।
gq_awards_manushi_chhillar.jpg
मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा में हुआ था। वो 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 कॉम्पीटिशन में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
gq_awards_manushi_1.jpg
बता दें कि सभी को मानुषी के बॉलीवुड डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि मानुषी ने अभी किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस ड्रेस में प्रिंसेस लग रहीं हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.