2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

90 के दशक की सबसे ग्लैमरस और विवादित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, सबकुछ छोड़कर बन गई थीं साध्वी

ममता का करियर काफी शानदार चल रहा था। उनके करियर को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह लंबे समय तक बाॅलीवुड में टिकेगी लेकिन शायद उनके किसमत में कुछ और ही लिखा हुआ था। चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

May 17, 2022

90 के दशक की सबसे ग्लैमरस और विवादित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, सबकुछ छोड़कर बन गई थीं साध्वी

Mamta Kulkarni most glamorous and controversial actress became Sadhvi

90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों ने एंट्री की और सिनेमा जगत में छा गईं। इन्ही में से एक ममता कुलकर्णी भी थीं। बता दे कि ममता कुलकर्णी ने बेहद कम समय में ही बाॅलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी। ममता कुलकर्णी अक्सर अपने अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती थी। उनके अंदाज और उनकी एक्टिंग के फैंस दिवाने भी होने लगे थे।

बता दे कि ममता कुलकर्णी ने ‘बाजी’, ‘नसीब’, ‘करण अर्जुन’ और ‘आशिक आवारा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। इन फिल्मों में वह शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ नजर आईं हैं। ममता का करियर काफी शानदार चल रहा था। वह एक विवादित अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती थीं। उनकी निजी ज़िंदगी हमेशा सुर्खियों में रहने लगी।

ममता कुलकर्णी के नाम कई सारे विवाद जुड़ गए थे, जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ। कभी वह टॉपलेस फोटोशूट के कारण चर्चा में रहीं तो कभी अंडरवर्ल्ड के साथ अपने कनेक्शन की वजह से सुर्खियों में रहने लगीं। वह अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद में घिरी ही रहती थी। साल 2002 में उन्होंने चोरी छुपे ड्रग माफ़िया विक्की गोस्वामी से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

ममता कुलकर्णी कई साल गुमनामी की जिदंगी जी। किसी को पता नहीं था कि वह कहा हैं। लेकिन एक दिन अचानक से ममता 2014 में दुनिया के सामने आईं तो सब चौंक गए। बता दे कि ममता कुलकर्णी ने अपनी ज़िंदगी पर लिखी किताब ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी’ को लॉन्च किया था। इस दौरान उनके लुक को देखकर उन्हें पहचान पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा था।

आपको बता दे कि इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह थी की इस दौरान उनका पूरे तरीके से लुक बदल चुका था। भगवा रंग के कपड़ों और माथे पर बड़ा सा टीका लगाए ममता को एक नज़र में पहचानना तक मुश्किल हो गया था। इसके बाद ममता ने खुलासा किया था कि वह साध्वी बन चुकी हैं और उन्होंने आध्यात्म का रास्ता चुन लिया है।

यह भी पढ़ें- Rashmika mandanna ने बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स संग काम करने से किया इनकार, जानिए वजह