bell-icon-header
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा को अरबाज से हुआ था लव एट फर्स्ट साइट, एक सीक्रेट अफेयर बना तलाक की वजह?

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। यहां जानिए उनकी लव स्टोरी और तलाक की असल वजह के बारे में।

मुंबईAug 04, 2024 / 11:30 am

Jaiprakash Gupta

Malaika Arora Relationship: मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ में उनके फैंस को बड़ी ही दिलचस्पी है। वो क्या करती हैं और किसके साथ रिलेशनशिप में हैं, उनके फैंस ये जानना चाहते हैं। इसलिए हम आज आपको बताएंगे की कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी और क्या बना तलाक का कारण।

अरबाज और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा (Arbaaz Khan and Malaika Arora) की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी। दोनों को एक दूसरे से लव एट फर्स्ट साइट हो गया। उनकी केमिस्ट्री तुरंत ही अच्छी हो गई और वे एक-दूसरे से मिलने जुलने लगे।
यह भी पढ़ें

Breakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा की इस शख्स के साथ सेल्फी वायरल, क्या मिल गया नया बॉयफ्रेंड?

इस कपल ने बाद में डेटिंग शुरू की और दिसंबर 1998 में शादी के बंधन में बंधने से पहले 5 साल तक डेट करते रहे। 2002 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के घर नन्हा मेहमान आया। अरहान, मलाइका और अरबाज बेस्ट फैमिली थी। 

मलाइका अरोड़ा का तलाक

मगर 2017 में उनके तलाक की दिल तोड़ने वाली खबर आई इससे फैंस बहुत दुखी हुए। इनके तलाक की वजह मलाइका अरोड़ा का सीक्रेट अफेयर बताया जाता है। ये अफेयर था अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ, जिनका सलमान खान के घर आना-जाना था।
यह भी पढ़ें

51 की उम्र में 14 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहा है ये एक्टर, कई साल पहले हो चुका है तलाक

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप

Malaika Arora Relationship
कहा जाता है कि जब ये बात सलमान खान के घरवालों को पता चली तो उन्होंने मलाइका और अरबाज का तलाक करवा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दौरान अर्जुन कपूर खान परिवार की लाडली अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में थे। 
यह भी पढ़ें

ब्रेकअप के बाद Malaika Arora की जिंदगी में प्यार की दस्तक! मिस्ट्री मैन के साथ आईं नजर

मगर अर्पिता को डेट करते हुए अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को लाइक करने लगे थे। अरबाज को तलाक देकर अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आ गई हैं। मलाइका ने अपने 45वें जन्मदिन पर अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा को अरबाज से हुआ था लव एट फर्स्ट साइट, एक सीक्रेट अफेयर बना तलाक की वजह?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.