scriptब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora के नए पोस्ट से मची खलबली, लिखा- कुछ लोग चुपचाप से… | Malaika Arora latest post share amidst breakup with arjun kapoor said some people silently struggle | Patrika News
बॉलीवुड

ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora के नए पोस्ट से मची खलबली, लिखा- कुछ लोग चुपचाप से…

Malaika Arora Latest Post: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसे पढ़कर फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

मुंबईJun 15, 2024 / 03:18 pm

Gausiya Bano

malaika arora latest post

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

Malaika Arora Latest Post: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें कुछ दिन पहले ही सामने आई हैं। अब दोनों अलग हो गए हैं। ऐसे में मलाइका के एक नए पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। एक्ट्रेस के पोस्ट को पढ़कर फैंस उनके विचारों की तारीफ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका ने किया पोस्ट

मलाइका और अर्जुन के 5 साल के रिलेशनशिप का अंत हो चुका है। फैंस उनकी शादी होते देखना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया, जब खबर आई कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके बाद से ही मलाइका और अर्जुन अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर किया था। अब मलाइका ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “अगर आपके पास मौका है किसी को खुश करने का तो उसे करिए। कभी-कभी लोग शांति से चुपचाप स्ट्रगल कर रहे होते हैं। ऐसे में शायद आपके दयालुता वाले काम उनका दिन बना दें।”

यह भी पढ़ें

Salman Khan की फिल्म ‘Sikandar’ की शूटिंग शूरू, सेट से LEAK हुई फोटो

malaika arora latest post share

यह भी पढ़ें

50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर की नई पोस्ट, मची खलबली

इससे पहले मलाइका अरोड़ा वेकेशन पर गई थीं, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ब्रेकअप के बीच मलाइका की वेकेशन फोटोज देखने के बाद लोगों का कहना था कि वह ब्रेकअप से बाहर आने के लिए वेकेशन पर चली गई हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora के नए पोस्ट से मची खलबली, लिखा- कुछ लोग चुपचाप से…

ट्रेंडिंग वीडियो