bell-icon-header
बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद मलाइका ने चुना नया साथी, लेकिन चेहरे पर झलका अर्जुन कपूर से बिछड़ने का दर्द

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप के बाद नया साथी चुन लिया है जिसके साथ एक्ट्रेस एंजॉय कर रही हैं। लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर एक्स बॉयफ्रेंड से बिछड़ने का दर्द साफ झलक रहा है।

मुंबईSep 11, 2024 / 12:47 pm

Kirti Soni

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। कपल एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन दोनों लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां करने की कोशिश करते हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा खुद को खुश रखने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढ़ रही हैं। ब्रेकअप के बाद मलाइका को कई बार वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है। वेकेशन से मलाइका ने अपने फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिस पर लिखे गए कैप्शन ने लोगों का ध्यान हर बार खींचा है। मलाइका आए दिन सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पोस्ट पर तंज कसते हुए अर्जुन कपूर को निशाने पर लेतीं हैं। अब मलाइका अपने लिए नया साथी चुन लिया है जिसके साथ एक्ट्रेस आउटिंग पर निकली हैं। आइए बताते हैं कि ब्रेकअप के बाद किस साथी का हाथ मलाइका ने थामा है।

मलाइका अरोड़ा को मिला नया साथी

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद नया साथी चुन लिया है। मलाइका अरोड़ा का नया साथी कोई और नहीं बल्कि उनका डॉगी कैस्पर है। बीती रात मलाइका अरोड़ा को डॉगी कैस्पर के साथ उनकी मां के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि एक्ट्रेस ने नया साथी चुन लिया है। मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी साथ दिखी उन्होंने ने भी अपने डॉगी को साथ ले रखा था। दोनों बहनों को उनकी मां के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। मलाइका अरोड़ा के हाव-भाव को देखकर साफ समझ आ रहा था कि एक्ट्रेस अभी ब्रेकअप के दर्द से उभरी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरें हुई तेज, अमिताभ बच्चन के Cryptic Post ने बढ़ाई चिंता, कहा-सब खत्म…

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। पर्सनल रीजन की वजह से साल 2017 में कपल की तलाक हो गया था। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के डेटिंग की खबरें आने लगी थी। साल 2019 में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर बर्थडे पोस्ट कर डेटिंग की खबरों पर मुहर लगा दी थी। अपने से 10 साल छोटे एक्टर को डेट करने की वजह से मलाइका को कई बार ट्रोल भी किया गया है। बीते कुछ महीने से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। कपल ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपना ब्रेकअप नहीं अनाउंस किया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ब्रेकअप के बाद मलाइका ने चुना नया साथी, लेकिन चेहरे पर झलका अर्जुन कपूर से बिछड़ने का दर्द

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.