मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 5 साल बाद हुए अलग (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को साल 2019 में आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया था। अक्सर दोनों साथ में ही नजर आते थे। खबरें ये भी थी कि मलाइका और अरबाज खान का तलाक भी अर्जुन कपूर की वजह से हुआ था। वहीं, मलाइका अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। दोनों ने अपनी उम्र को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना भी किया था, पर कभी उनके रिश्ते पर इसका असर नहीं देखा गया। अब करीबी दोस्त ने बताया, “मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है और दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद भी जो खास रिश्ता था वो हमेशा रहेगा। दोनों एक-दूसरे के दिलों में खास जगह हमेशा बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और कपल अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं देना चाहते। दोनों का रिश्ता अलग-अलग राह पर चल पड़ा है।” यह भी पढ़ें
जान्हवी कपूर ने इंटीमेट होने को लेकर की बात, बोलीं- इन सबसे त्वचा…
