scriptबेफिक्रे बनकर खूब मजे लूट रहे हैं अर्जुन-मलाइका, कैप लुक में लूटी महफिल, एक्टर ने फैंस से पूछा…’ | malaika arora and arjun kapoor new photo on instagram goes viral | Patrika News
बॉलीवुड

बेफिक्रे बनकर खूब मजे लूट रहे हैं अर्जुन-मलाइका, कैप लुक में लूटी महफिल, एक्टर ने फैंस से पूछा…’

मलाइका-अर्जुन ने कैप लुक में सोशल मीडिया पर लूटी महफ़िल, एक्टर ने फैंस से पूछा…’
 

Jul 05, 2019 / 09:59 am

भूप सिंह

arjun kapoor

arjun kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में होलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था और इसके बाद यह सेलिब्रेटी कपल बेफिक्रे बनकर खूब मजे कर रहा है। आए दिन होलिडे की पिक्चर्स सामने आ रही हैं जिसमें यह कपल बहुत खुश नजर आ रहा है। दोनों लगातार इस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका दोनों ने कलर ट्यूनिंग करते हुए न्यूऑन और हैट लुक में एक नया फोटो साझा किया है।

Arjun Kapoor

अर्जुन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा
अर्जुन कपूर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैंने अपने और फैंस के साथ यंकी डूडल किया है? आप लोग बताओं इस लुक में कौन बेस्ट नजर आ रहा है? जबकि मलाइका ने इससे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें राइट लवर्स के बारे में बताया गया था कि एक सही लवर कभी भी को आपको स्ट्रेस नहीं देता है। आप शांति महसूस करते हैं और राइट लवर आपके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है सब महसूस वह कर लेता है।

Arjun Kapoor

जल्द ही ‘पानीपत’ में नजर आएंगे अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म है, जो सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व वाले मराठा साम्राज्य और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़ी थी। बता दें आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित ‘पानीपत’ को 6 दिसंबर को रिलीज किया जाना है।

Arjun Kapoor

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बेफिक्रे बनकर खूब मजे लूट रहे हैं अर्जुन-मलाइका, कैप लुक में लूटी महफिल, एक्टर ने फैंस से पूछा…’

ट्रेंडिंग वीडियो