बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर Malaika के पहले पोस्ट ने मचाई खलबली, फैंस को हुआ यकीन

Malaika Arora After Breakup First Post: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बाद एक पोस्ट शेयर किया है। इसे पढ़कर उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। 

मुंबईMay 31, 2024 / 02:54 pm

Priyanka Dagar

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप

Malaika Arora After Breakup First Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों अलग हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने दी है। ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट भी आ गया है। उनके दिल का हाल उनका ये पोस्ट बयां कर रहा है। मलाइका और अर्जुन पिछले 5 साल से रिश्ते में थे और अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। मलाइका के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर अब एक्ट्रेस की हालत कैसी है? वह ठीक हैं या नहीं? 

मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट (Malaika Arora After Breakup First Post)

मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। मलाइका ने लिखा, “गुड मॉर्निंग, जो प्यार और समर्थन करते हैं पृथ्वी पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं, वही हमसे प्यार करते हैं और हमारा समर्थन करते हैं। उन्हें खरीदा या प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है और हम में से हर एक के पास उनमें से कुछ ही लोग हैं।” इस पोस्ट को पढ़कर उनके फैंस काफी कन्फ्यूजन में आ गए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अर्जुन कपूर से मलाइका का रिश्ता सच में खत्म हो गया है जिस वजह से वह उन्हें याद कर रही हैं और ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! 5 साल के रिश्ते का ऐसे हुआ अंत

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से रिश्ते में थे। दोनों ने अपने प्यार को 2019 में ही आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया था। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी आईं, पर अब दोनों के ब्रेकअप की खबर से उनके फैंस काफी उदास हैं। हालांकि, मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों ने ही इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर Malaika के पहले पोस्ट ने मचाई खलबली, फैंस को हुआ यकीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.