बॉलीवुड

Mahesh Bhatt बोले- एक अच्छे इंसान के रूप में मुझे ना याद किया जाए, यूजर्स ने कहा- भगवान भी नहीं करेंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में सुशांत सुसाइड केस (Sushant Suicide case) में कुछ बड़े सेलेब्स पर निशाना साधा था। जिसमें महेश भट्ट का नाम भी शामिल था। उसके बाद उन्होंने ट्वीट किया और कहा है कि एक अच्छे इंसान के रूप में मुझे ना याद किया जाए।

Jul 19, 2020 / 04:07 pm

Neha Gupta

Mahesh bhatt trolled on tweet

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में सुशांत सुसाइड केस (Sushant Suicide case) में कुछ बड़े सेलेब्स पर निशाना साधा था। उन्होंने करण जौहर, महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), आदित्य चोपड़ा जैसे निर्मातों से पूछताछ ना किए जाने पर सवाल उठाए थे। अब इस पर महेश भट्ट का रिएक्शन आ गया है। हालांकि इसके चलते वो बुरी तरह ट्रोल (Mahesh bhatt trolled) भी हो गए। महेश भट्ट ने ट्वीट कर कहा है कि एक अच्छे इंसान के रूप में ना याद किया जाए।

https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/1284682518734745605?ref_src=twsrc%5Etfw

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने अपने ट्विटर पर ट्वीट (Mahesh Bhatt tweet) करते हुए लिखा- मैं नहीं चाहता कि आने वाली पीढ़ी मुझे याद रखे। मैं नहीं चाहता कि दुनिया मुझे एक अच्छे व्यक्ति के रूप में याद रखे। आप याद रखने के लिए सब कुछ करते हैं। आप अपने नाम पर हवाई अड्डे, टिकट, स्मारक चाहते हैं। आप इसे जारी रखने के लिए सबकुछ करते हैं। स्थायी जीवन संभव नहीं है। स्थायित्व की खोज मनुष्य की त्रासदी है।

इसके बाद महेश भट्ट ने एक और ट्वीट कर लिखा- सच्चे शब्द स्पष्ट नहीं होते हैं। स्पष्ट शब्द सच्चे नहीं होते। समझदार पुरुषों को अपनी बात साबित करने की जरूरत नहीं है, जिन पुरुषों को अपनी बात साबित करने की जरूरत है, वो समझदार नहीं हैं। महेश भट्ट के इस ट्वीट से साफ हो जाता है कि उन्होंने ये कंगना रनौत पर वार किया है।

https://twitter.com/MaheshNBhatt/status/1284642088357781505?ref_src=twsrc%5Etfw
कंगना ने सुशांत केस में महेश भट्ट से सवाल पूछे जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अभी तक महेश भट्ट से पुलिस ने (Kangana Ranaut asked to interrogate Mahesh Bhatt in Sushant case) पूछताछ क्यों नहीं की।
हालांकि महेश भट्ट अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। सुशांत के फैंस ने उन्हें बुरी तरह लताड़ लगाई है। एक यूजर ने लिखा- आपने जो ट्वीट किया है क्यों वो सुशांत के लिए किया है क्योंकि उनके नाम पर हमने रोड बना दी है। तो दूसरे यूजर ने लिखा- इनको दर्द हुआ है। बेचारा दर्द में है।
https://twitter.com/hashtag/onlyCBIForSSR?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एक ने लिखा- इतन बेर्शम भी होता है क्या कोई। हर रोज पोस्ट कर देते हो। और कमेंट्स में तुम्हारी इतनी तारीफ होती है कि मेरी हंसी नहीं रुकती।

एक यूजर ने लिखा- कितनी भी सफाई दे दो, जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Mahesh Bhatt बोले- एक अच्छे इंसान के रूप में मुझे ना याद किया जाए, यूजर्स ने कहा- भगवान भी नहीं करेंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.