
madhuri dixit poses
माधुरी दीक्षित आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। सभी एक्ट्रेसेस के लिए वह किसी आएकॅान से कम नहीं हैं। फिल्म जगत से लेकर डांस तक सभी जगह उन्होंने अपना पर्चम लहराया हुआ है। माधुरी की ड्रेसेस से लेकर उनके पोजेज तक लोग आज भी उन्हें कॅापी करते हैं। तो आज हम उन्ही के कुछ फैमस लुक्स पर बात करेंगे।
माधुरी का आएकॅानिक पोज
फिल्म दिल तो पागल है में माधुरी दीक्षित ने बैठकर सफेद सलवार सूट में एक खूबसूरत पोज दिया था। इस पोज को लड़कियां आज भी कॅापी करती हैं।
दीदी तेरा देवर दीवाना पोज
माधुरी और सलमान खान की फेमस फिल्म का वो मशहूर पोज जब सलमान उन्हें फूल फेककर मारते हैं और वो उन्हें पलटकर देखती हैं।
चोली के पीछे क्या है पोज
माधुरी दीक्षित इस गाने में जिस तरह तैयार हुई थीं वो देखने लायक था। उनका राजस्थानी लुक आज भी कॅापी किया जाता है। इतना ही नहीं इस गाने पर उनके ब्लाउज की डिजाइन लड़कियां आज भी बनवाती हैं।
धक-धक करने लगा पोज
माधुरी की वो नारंगे रंग की साड़ी आज भी लोग पसंद करते हैं। इस तरह की साड़ी को एक्ट्रेसेस आज भी कॅापी करती हैं।
एक दो तीन पोज
माधुरी का वो गाना आज भी काफी मशहूर है। इस गाने को हाल में रीक्रीएट किया गया जिसपर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने परफॅार्म किया। इस गाने में जैकलीन ने भी माधुरी के लुक को कॅापी करने की कोशिश की थी।
Published on:
15 May 2018 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
