scriptमरते दम तक श्रीदेवी को छोटी की इस हरकत से थी नफरत, मां के जाने के बाद अब होती है शर्मिंदगी… | Khushi kapoor open up about her mom Sridevi dislike her tattoo | Patrika News
बॉलीवुड

मरते दम तक श्रीदेवी को छोटी की इस हरकत से थी नफरत, मां के जाने के बाद अब होती है शर्मिंदगी…

Sridevi ही नहीं Jhanvi Kapoor को भी Khushi Kapoor को ये बात पसंद नहीं थी।

Apr 27, 2019 / 01:23 pm

Preeti Khushwaha

Jhanvi Kapoor Sridevi Khushi Kapoor

Jhanvi Kapoor Sridevi Khushi Kapoor

बॉलीवुड की चांदनी यानी Sridevi के अचानक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी चौंका दिया था। श्रीदेवी की दोनों बेटियां अपनी मां के बेहद करीब थीं। उनके जाने के बाद Boney Kapoor ने उन्हें मां और पिता दोनों का प्यार दिया। हाल ही में Jhanvi Kapoor और Khushi Kapoor एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचीं जहां उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। वहीं एक इंटरव्यू में खुशी ने एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया।

Jhanvi Kapoor Sridevi Khushi Kapoor

हाल ही में खुशी ने बताया कि उनकी मां और बड़ी बहन को उनकी कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। एक इंटरव्यू के दौरान खुशी ने कहा उनके शरीर पर तीन टैटू हैं। एक टैटू में उन्होंने अपने परिवार के बर्थडे की डेट्स रोमन नंबर्स में लिखवाई हैं। दूसरे में उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड का नाम लिखवाया है। वहीं तीसरा टैटू उनके हिप पर है, जिस पर लिखा है, ‘अपनी राह खुद बनाओ’।

Khushi Kapoor

इस टैटू को लेकर खुशी अब काफी शर्मिंदगी महसूस करती हैं। वहीं उनकी मां को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आया था। क्योंकि श्रीदेवी का मानना था कि टैटू के शौक के लिए खुशी अभी काफी छोटी है। श्रीदेवी ही नहीं जाह्नवी को भी खुशी को ये बात पसंद नहीं थी।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / मरते दम तक श्रीदेवी को छोटी की इस हरकत से थी नफरत, मां के जाने के बाद अब होती है शर्मिंदगी…

ट्रेंडिंग वीडियो