जानकारी के अनुसार कारगिल हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह का सम्मान इसी शो के ग्रांड फिनाले में होगा। यह दोनों कारगिल हीरो अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है। जिसमें सेना की धुन वाला वीडियो शेयर किया है और बताया गया कि हम भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मिलिट्री बैंड का म्यूजिक भारतीय जवानों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। यह हम लोगों के बीच भी देशभक्ति का भाव पैदा करता है। शो की ओर से शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में सैनिक अपनी ड्रेस में स्टूडियो पर परेड करते नजर आते हैं और बैकग्राउंड में मिलिट्री की धुन बज रही है। केबीसी का यह सीजन 22 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर कारगिल के यह दोनों वीर हॉट सीट पर नजर आएंगे।