scriptकार्तिक आर्यन के लिए शादी का सही समय अभी, खर्चा भी आएगा कम, लॉकडाउन में हो जाएगा बच्चा | Kartik aaryan answered fans in with askkartik and talk about marriage | Patrika News
बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन के लिए शादी का सही समय अभी, खर्चा भी आएगा कम, लॉकडाउन में हो जाएगा बच्चा

कार्तिक आर्यन के लिए शादी का सही समय अभी, खर्चा भी लगेगा, कम लॉकडाउन में हो जाएगा बच्चा

Jul 13, 2020 / 03:12 pm

Subodh Tripathi

kartik-aaryan

kartik-aaryan

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने #Askkartik के जरिये अपने फैन्स से चर्चा की है। उन्होंने अपने फैंस के जवाब काफी मजेदार ढंग से दिए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस ने कार्तिक की शादी और फिल्म को लेकर भी सवाल किए हैं। जिसका एक्टर ने फनी जवाब दिया है।
कार्तिक से एक फैंस ने पूछा- शादी कब करनी है? इसके जवाब में कार्तिक ने लिखा- ‘अभी शादी करने का सही वक्त है और खर्चा भी नहीं होगा।’ एक दूसरे फैन्स ने पूछा-सर अफवाह है, लॉकडाउन में आपने शादी कर ली…. यह सही है? इस पर कार्तिक ने कहा- ‘जिस हिसाब से चल रहा है, लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।’ इन जवाबों के बाद कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। उनका हेजटेक भी ट्रेंड करने लगा है। इसी दौरान एक शक्स ने लिखा- आपकी नई फिल्म के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा।’ तो कार्तिक ने लिखा- ‘फिल्म मैं ले आऊंगा, आप लोग वैक्सीन के लिए प्रार्थना करो।”
https://twitter.com/hashtag/AskKartik?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AskKartik?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SrBachchan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Deewar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / कार्तिक आर्यन के लिए शादी का सही समय अभी, खर्चा भी आएगा कम, लॉकडाउन में हो जाएगा बच्चा

ट्रेंडिंग वीडियो