बॉलीवुड

Karan Johar ने Twitter पर की वापसी तो Sushant के फैंस ने किया ट्रोल, कहा- भगवान गणेश कभी माफ नहीं करेंगे

दो महीने बाद करण जौहर ने एक बार फिर ट्विटर पर वापसी की है लेकिन उनपर खूब मीम बनाए (Meme on Karan Johar) जा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Aug 23, 2020 / 04:37 pm

Neha Gupta

Karan Johar trolled on Twitter comeback

नई दिल्ली | फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दो महीने बाद वापसी की है लेकिन लोगों का गुस्सा जस का तस बना हुआ है। सुशांत के फैंस अभी भी उन्हें ट्रोल (Karan Johar trolled) कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट (Karan Johar emotional post for Sushant) किया था। उसके बाद कंगना ने वीडियो जारी करते हुए नेपोटिज्म की बहस (nepotism debate) छेड़ते हुए सबसे पहले करण जौहर पर निशाना साधा था। उसके बाद से ही करण और स्टारकिड्स बुरी तरह ट्रोल (starkids trolled) हुए। तभी से करण ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर वो सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। हालांकि अब दो महीने बाद एक बार फिर करण ने वापसी की है लेकिन उनपर खूब मीम बनाए (Meme on Karan Johar) जा रहे हैं।

https://twitter.com/karanjohar/status/1297063380285394944?ref_src=twsrc%5Etfw

करण जौहर ने रिसेन्टली गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर ट्विटर पर सभी को शुभकामनाएं दी। लेकिन यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और फिर से खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। करण ने गणेश भगवान की फोटो शेयर (Karan Johar Twitter post) करते हुए लिखा- भगवान गणेश आपको और आपके चाहने वालों को बुराईयों से बचाए। भगवान करे सिर्फ सकारात्मकता और प्यार फैले। कृपया सुरक्षित रहें।

https://twitter.com/PrasoonTripat17/status/1297063540742742018?ref_src=twsrc%5Etfw

करण के इस पोस्ट के बाद ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सुशांत के निधन के बाद से ही लोगों में बेहद गुस्सा है। नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स के साथ अच्छा व्यवहार ना किए जाने को लेकर करण लगातार निशाने पर आते रहे हैं। जिसको लेकर लोगों ने उनके कमेंट बॉक्स में लताड़ लगाई। एक यूजर ने लिखा- आपकी सब फिल्में बायकॉट होंगी।

https://twitter.com/Dsandipmatte/status/1297221470590873600?ref_src=twsrc%5Etfw

तो एक ने लिखा- इनकी औकात दिखाने का वक़्त आ गया है भाइयों। एक यूजर ने लिखा- करण जौहर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का किंग है।

https://twitter.com/karanjohar?ref_src=twsrc%5Etfw

तो एक यूजर लिखते हैं- गणेश भगवान कभी माफ नही करेंगे जिन्होंने धन दिया उसका दुरुपयोग करता हो दुष्ट। एक यूजर ने मीम शेयर किया है जिसपर लिखा हुआ है- निर्लज्ज! तू फिर आ गया..

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Karan Johar ने Twitter पर की वापसी तो Sushant के फैंस ने किया ट्रोल, कहा- भगवान गणेश कभी माफ नहीं करेंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.