बॉलीवुड

बॉलीवुड के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और स्टार्स से रेप को लेकर रंगोली ने किया बड़ा खुलासा

कंगना (Kangana Raaut) की बहन रंगोली ने बॉलीवुड को घेरा
कहा- दाऊद के तलवे चाटने वाले बताएंगे देश कैसे चलता है?
जेएनयू का समर्थन करने वालों पर बरसी रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel)

Jan 08, 2020 / 03:11 pm

Neha Gupta

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) आए दिन किसी ना किसी स्टार को अपना निशाना बनाती रहती हैं। वो अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से ट्विटर पर रखती हैं, साथ ही वो कंगना की मैनेजर होने के नाते वो कई बार नेपोटिज़्म को लेकर बहुत सी बाते सामने रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के कुछ स्टार्स को फिर से टारगेट किया है। उन्होंने जेएनयू के छात्रों के समर्थन में उतरे फिल्म सेलेब्रिटीज की तरफ इशारा करते हुए इसे माफिया से जोड़ दिया है।

बिग बॉस 13 के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, प्रिंस नरूला ने किया खुलासा

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214446085348847618?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214446230601785344?ref_src=twsrc%5Etfw

रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए और अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। उन्होंने लिखा- ये एक सच्चाई है कि एक-दो दशक पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को अंडरवर्ल्ड डॉन चलाया करते थे। वो खुले तौर पर सभी से पैसे वसूलते थे, महिलाओं को उनके साथ सोने के लिए फोर्स किया जाता था और जो लोग इन माफिया के खिलाफ आवाज उठाते थे उन्हें शूट कर दिया जाता था। उन लोगों के खिलाफ इन लोगों ने कुछ भी नहीं बोला। इस पागल बॉलीवुड को सारा देश जानता है। इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत और आमिर खान जैसे कुछ ही सेलिब्रिटीज हैं जिनका पूरा ध्यान बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रतिष्ठा को बचाने पर लगा हुआ है।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से प्यार करती हैं गोविंदा की भांजी? Ex विनर ने किया खुलासा

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1214376825347919875?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि रंगोली (Rangoli Chandel) ने इससे पहले भी कुछ ट्वीट्स किए थे। उन्होंने बॉलीवुड को छोटा गटर बोलते हुए कहा था कि यहां पर कला के नाम पर सबसे ज्यादा रेप, हैरेसमेंट, सेक्सिजम, अंडरवर्ल्ड का ब्लैक मनी और आउटसाइडर्स को प्रताड़ित किया जाता है। इस जगह पर फिल्मों के नाम पर धर्म को नष्ट किया जाता है। ये चिल्लर बताएंगे देश कैसे चलता है। चिल्लड़ मूवी माफिया के तलवे चाटते हैं, मूवी माफिया के भक्त बनते हैं, 100 रुपए के लिए अपना ईमान बेच देते हैं, कहीं भी नचा लो इन्हें, ये हमें सिखाएंगे देश कैसे चलाना है। इसके अलावा रंगोली उन स्टार्स के लिए लगातार बोल रही हैं जो जेएनयू के समर्थन पर उतरें हैं। आजकल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी छपाक के प्रमोशन को लेकर जेएनयू विवाद पर भी काफी एक्टिव हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और स्टार्स से रेप को लेकर रंगोली ने किया बड़ा खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.