बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने दी खुली चुनौती, कहा- मुंबई वापस लौट रही हूं, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

कंगना रनौत अपने ट्वीट को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में एक बार फिर उनका एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें चुनौती देते हुए कहा है वह मुंबई वापस लौट रही हैं। ऐसे में किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोक के दिखाए।

Sep 04, 2020 / 03:36 pm

Sunita Adhikari

Kangana Ranaut Open Challenge

नई दिल्ली: एक्ट्रेस Kangana Ranaut इन दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनका एक ट्वीट काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि मुंबई उन्हें पाक अधिकृत कश्मीर की तरह लग रहा है। उनके इस ट्वीट पर काफी हंगामा हो रहा है। कई सेलेब्स ने कंगना के विरोध में ट्वीट भी किए हैं। लेकिन इन सबके बीच एक बार फिर कंगना ने एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने खुली चुनौती दी है।
कंगना ने दी खुली चुनौती

कंगना रनौत ने कहा है कि वह मुंबई वापस लौट रही हैं। ऐसे में किसी के बाप में हिम्मत है तो उन्हें रोक के दिखाए। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊं। ऐसे में मैंने अब आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई वापस लौटने का फैसला किया है। मैं उस समय को भी पोस्ट करूंगी जब मैं मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी। कंगना ने आगे लिखा, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।’
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301782810261299200?ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई की तुलना पीओके से

अब आपको इस ट्वीट के पीछे का पूरा मैटर बताते हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि वह बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती हैं। कंगना ने कहा था कि वह नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल की मदद कर सकती हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। इसके बाद कंगना ने कहा कि वह सेंटर या फिर हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस के लिए कंगना ने कहा था कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर है। एक्ट्रेस के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इतना ही डर लगता है तो मुंबई न आएं। इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें मुंबई अब पीओके जैसा लग रहा है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने किया विरोध

कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका विरोध किया है। वहीं, सेलेब्स ने मुंबई का समर्थन करते हुए अपनी बता कही है। एक्टर सोनू सदू ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुंबई… यह शहर तकदीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।’ रितेश देशमुख ने लिखा, ‘मुंबई हिंदुस्तान है।’ ऐसे ही कई एक्टर्स ने मुंबई को लेकर अपनी बात कही है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Kangana Ranaut ने दी खुली चुनौती, कहा- मुंबई वापस लौट रही हूं, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.