बॉलीवुड

Kalki Box Office Collection Day 31: ‘कल्कि’ की नहीं थम रही आंधी, 31वें दिन भी कलेक्शन का बजा डंका

Kalki Box Office Collection Day 31: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 1 महीने बाद भी महाकाय कलेक्शन कर रही है।

मुंबईJul 28, 2024 / 12:46 pm

Priyanka Dagar

‘कल्कि 2898 एडी’ का कलेक्शन

Kalki Box Office Collection Day 31: एक्टर प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। कल्कि की आंधी में अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ और कमल हासन की ‘इंडियन 2’ को भी धूल चटा दी है। प्रभास की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म थिएटर में झंडे गाड़ रही है। हर दिन कल्कि को प्रदर्शन देख मेकर्स भी खुशी से झूम रहे हैं। कल्कि ने शनिवार को भी ताबड़तोड़ कमाई की हैं। ओपनिंग से लेकर 31वें दिन तक कल्कि का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।

‘कल्कि 2898 एडी’ ने 31वें दिन किया कमाल (Kalki Box Office Collection Day 31)

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी बरकरार है। कल्कि ने शनिवार यानी 27 जुलाई को 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 627.85 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़े : Sarfira Box Office Collection Day 15: अक्षय की ‘सरफिरा’ का हुआ डब्बा गुल, 15वें दिन पूरी गिरी कमाई

फिल्म कल्कि में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कल्कि मूवी का ऑल इंडिया ग्रोस कलेक्शन पांचों भाषाओं का 852 करोड़ रूपए हो चुका है बता दें, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट यानी की विदेशों से भी 273 करोड़ रूपए की कमाई की है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Kalki Box Office Collection Day 31: ‘कल्कि’ की नहीं थम रही आंधी, 31वें दिन भी कलेक्शन का बजा डंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.