26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ के फेम एक्टर किशोर नांदलस्कर का हुआ निधन

फिल्म एक्टर किशोर नांदलस्कर का निधन हो गया है। एक्टर को बॉलीवुड फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' से खूब फेम मिला था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर गोविंदा भी अहम भूमिका में नज़र आए थे।

2 min read
Google source verification
Jis Desh Mein Ganga Rehta Hai Actor Kishore Nandalskar Passes Away

Jis Desh Mein Ganga Rehta Hai Actor Kishore Nandalskar Passes Away

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड का एक और सितारा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया है। एक्टर किशोर नांदलस्कर का आज शाम निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार अभिनेता कोरोना वायरस के से संक्रमित थे। उन्हें ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा था, लेकिन किशोर नांदलस्कर कोरोना से जंग हार गए और मंगलवार यानी कि आज दोपहर 12.30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता की मौत से बॉलीवुड सेलेब्स शौक में हैं।

पोते ने दी जानकारी

अभिनेता के निधन की जानकारी उनके पोते अनीष ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि कोविड सेंटर में भर्ती कराने से पहले उन्हें सांस लेने और बात करने में काफी तकलीफ थी। उनका ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम था। अभिनेता का परिवार बेहद ही दुखी हैं।

गोविंदा संग किया था काम

अभिनेता किशोर नांदलस्कर उस वक्त सबसे ज्यादा फेमस हुए जब वह अभिनेता गोविंदा संग फिल्म जिस देश में गंगा बहता में नज़र आए। इस फिल्म में उन्होंने सन्नाटा का किरदार प्ले किया था। फिल्म में किशोर जी के बहुत ही कम डायलॉग्स थे, लेकिन बावजूद इसके उनके किरदार ने अपनी एक खास जगह बनाई। इसके बाद उन्हें एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में भी देखा गया।

यह भी पढ़ें- अभिनेता Govinda के बेटे Yashvardan Ahuja की गाड़ी का हुआ एक्सीटेंड, पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के हैं स्टार

बॉलीवुड के साथ-साथ किशोर नांदलस्कर ने मराठी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है। बड़े पर्दे के साथ-साथ वह थिएटर भी करते थे। एक्टर के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 30 मराठी फिल्म की हैं। 20 से भी ज्यादा सीरीज की हैं और 40 नाटक किए हैं। किशोर नांदलस्कर एक ऐसे कलाकार हैं। जिन्होंने छोटे-मोटे किरदार निभाकर लोगों को अपना बनाया है।